
सायना की हमवतन और रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु को भी फाइनल में दिग्गज स्पेनिश खिलाड़ी मारिन ने मात दी। हालांकि, वह तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
ताइवान की खिलाड़ी ताई जु यिंग इस रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। दूसरे स्थान पर जापान की अकाने यामागुची हैं।
पुरुष रैंकिंग में भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत दो स्थान नीचे फिसलते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं एच.एस. प्रणॉय 11वें स्थान पर बने हुए हैं।
पुरुष युगल रैंकिंग में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी दो स्थान ऊपर उठते हुए 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं महिला युगल रैंकिंग में शीर्ष-20 में कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है।
प्रणव जैरी चोपड़ा और एन.सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को भी नुकसान हुआ है और अब वह 24वें स्थान पर है।

No comments:
Post a Comment