आईफोन XS मॉडल्स सितंबर के अंत तक होगें लॉन्च | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 31 August 2018

आईफोन XS मॉडल्स सितंबर के अंत तक होगें लॉन्च

नई दिल्ली। एपल ने 12 सितंबर से पहले तीन नए आईफोन मॉडल्स के बारे मेंं लॉन्च से पहले 9To5Mac ने अपने वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव दो OLED फोन्स की तस्वीरें डाली है जो 5.8 इंच और 6.5 इंच के डिस्प्ले साइज के साथ आएंगे। वहीं तीसरा एंट्री लेवल फोन जो LCD डिस्प्ले के साथ आएगा उसमें 6.1 इंच का स्क्रीन होगा।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों OLED आईफोन को आईफोन XS कहा जाएगा। नए फोन्स में वही बैक ग्लास डिजाइन और स्टील फ्रेम दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल आईफोन X में किया गया था। दोनों आईफोन XS मॉडल्स को गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया जाएगा। आईफोन XS एड्ज टू एड्ज डिस्प्ले के साथ आएगा जैसा आईफोन X में देखा गया था। फेस आइडी फीचर को तीन आईफोन मॉडल में दिया जाएगा। रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि आईफोन XS मॉडल्स को इस सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

एपल 6.1 इंच LCD आईफोन कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। तो वहीं ये भी कहा गया है कि इसका डिजाइन आईफोन X की तरह ही होगा। हालांकि फोन में स्टेनलेस् स्टील केसिंग की सुविधा दी जाएगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार 6.1 इंच वाले LCD आईफोन को ‘मोस्ट सिग्निफिकेंट फोन’ कहा जाएगा।

12 सितंबर को एपल के इवेंट की शुरूआत स्टीव जॉब्स करेंगे जिसका आयोजन नए एपल कैंपस में किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल एपल आईफोन X मॉडल के लॉन्च पर इस नए कैंपस को ओपन किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad