13 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 12 September 2018

13 सितम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन व्यापार में वृद्धि अवश्य दिखाई देगी, लेकिन खर्च भी उतना हो सकता है। सामाजिक स्तर पर सम्मान के साथ मान बढ़ेगा। मानसिक प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती कर पाएंगे एवं पुरानी यादें ताज़ा होंगी।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आप निवेश करने के लिए अभी ठहरिए। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में महत्वपूर्ण कार्य की सफलता के बदले उपहार या सम्मान मिलेगा। पुराने रोगों में राहत मिलेगी, आरोग्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज किसी शुभ समाचार से परिवार में उत्साह रहेगा। कर्म एवं भाग्य के बल पर लाभ तथा धन का संग्रह हो सकेगा। स्त्री सुख/दाम्पत्य जीवन का पूरा आनन्द मिलेगा। पुराने व जटिल रोगों में राहत मिल सकती है।

कर्क राशिफल— आज मन में अस्थिरता व असन्तोष रहेगा। पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। आप समय को महत्व दें, व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है। नेत्र-विकार, आधासीसी, सिरदर्द जैसी समस्या से परेशानी बढ़ने के योग बन सकते है।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नौकरी स्थान पर अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। शत्रु पक्ष विफल रहेगा, कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। मुकदमे में सफलता मिलेगी।

कन्या राशिफल— शारीरिक एवं मानसिक छोटी-मोटी शिकायत रहेगी। निम्न रक्तचाप में सावधानी रखें, दवाई रोज़ाना खाएं। आर्थिक आय को देख कर ही खर्च को महत्व दें। शत्रुओं द्वारा बाधा उत्पन्न कराने के पूर्ण प्रयास होंगे।

तुला राशिफल— आज बिना कारण वाद-विवाद एवं झगड़े ना करें। भौतिक वस्तुएं उतनी ही खरीदें जितनी आपको जरूरत है या आपकी आमदनी है, क़र्ज़ न करें। छोटी-मोटी दुर्घटना हो सकती है, मानसिक स्वास्थ्य बनाये रखें। छाती में जलन जैसी समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल— आज शत्रुओं द्वारा बाधा उत्पन्न कराने के पूर्ण प्रयास होंगे, सावधानी रखें। मानहानि या बेइज़्ज़ती जैसी समस्याएँ सताएंगी, बोलने में, वर्तन में ध्यान रखें, अप्रिय शब्द प्रयोग ना करें। आर्थिक समस्या आगे-पीछे रहेगी।

धनु राशिफल— आज दैनिक व्यापार में नई-नई तरकीब से मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में जुड़े से जातक का सम्मान होगा, प्रगति तथा तरक्की पाने के लिए परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस चालू ही रखें। धार्मिक पूजा-पाठ करवाना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी।

मकर राशिफल— आज दाम्पत्य सुख एवं बच्चों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम-सम्बन्ध में सफलता मिल सकती है, फिर भी समय और परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही चलें। भौतिक सुख का भरपूर उपयोग कर पाएंगे।

कुम्भ राशिफल— आज आपको व्यापार-वाणिज्य से मुनाफा होगा, संग्रहित माल-सामान या अनाज का पूरा दाम मिलेगा। यदि आप सेवा-भक्ति करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। नौकरी करने वालों का दिन उत्साह से व्यतीत होगा।

मीन राशिफल— आज आपको अनिद्रा की समस्या से परेशानी भी हो सकती है। आर्थिक समस्या आगे-पीछे रहेगी। छाती में दर्द, थकावट, आलस्य या कमजोरी की शिकायत हो सकती हैं। आर्थिक आय को देख कर ही खर्च करें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad