बहराइच। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत आशा दिवस के अवसर पर आशाओं के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आशा दिवस का विशाल आयोजन किया गया। शहर के अभिनन्दन बैंक्वेट हाल में जनपद स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार राजस्व एवं वित्त अनुपमा जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने किया। स्वास्थ सेवाओं को घर घर पहुंचाने में आशा कार्यकत्रियों का अहम सहयोग रहता है प्रधानमंत्री मोदी हर गर्भवती महिलाओं व अबोध बच्चों के स्वास्थ के प्रति काफी गम्भीर हैं। इसी के तहत स्वस्थ विभाग की रीढ़ कहीं जाने वाली आशाओं को तोहफा देते हुए 23 अगस्त को आशा दिवस के रूप में मनाया गया। जिससे सरकार द्वारा प्रदत्त स्वास्थ योजनाओं में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया जा सके। आशा सम्मेलन के तहत मुख्य अतिथि मंत्री अनुपमा जायसवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 42 आशाओं को सम्मानित किया।
Post Top Ad
Saturday, 1 September 2018
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment