अपराध संवाददाता
लखनऊ 29 सितम्बर। माल थाना क्षेत्र के सालेहनगर गांव निवासी छोटेलाल रैदास के बेटे मंजीत (28) शुक्रवार रात शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी से बिवाद होने लगा तो मंजीत ने पत्नी की पिटाई कर दी। डर से पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर दूसरे घर ससुर छोटेलाल के यहां चली गयी। इस बीच मंजीत रस्सी लेकर घर से निकला और गांव के पड़ोस की आम की बाग में पेंड में फंदा लगाकर फाँसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। शनिवार प्रातः जब ग्रामीण शौच और खेतों की तरफ गये तो बाग में पेंड से फांसी पर लटके ब्यक्ति को देखकर नजदीक गये तो देखा कि छोटेलाल का बेटा मंजीत है। लोगों ने सूचना घरवालों को दी। परिवारीजन ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। शव को घर लाने के बाद पुलिस को सूचना दिये बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिवार में माता पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे भी हैं।
Post Top Ad
Saturday, 29 September 2018
पत्नी से बिवाद के बाद पति ने लगाई फांसी,मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment