नई दिल्ली। राजस्थान के जैसलमेर में फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग चल रही है। यहां इस फिल्म का एक गाना शूट किया जा रहा है। इस गाने की शूटिंग के लिए कोरियोग्राफर फराह खान, चंकी पांडे, कृति सेनन, पूजा हेगडे, रिंपल और हरप्रीत नरूला जैसलमेर में ही हैं। कुछ ही दिनों पहले फराह खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम के साथ अभिनेता नाना पाटेकर भी दिखाई दे रहे थे।
वहीं अभिनेत्री कृति सेनन ने एक लेटेस्ट तस्वीर सेट से सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में नाना पाटेकर दिखाई नहीं दे रहे हैं। दरअसल, नाना पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जो आरोप लगाए हैं उनपर कई सारे सितारें उनके साथ आ गए हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि तनुश्री दत्ता इस बात से काफी हैरान थी कि फराह खान को सारी बाते पता होते हुए भी वो नाना पाटेकर के साथ काम करने के लिए तैयार हो गईं।
कृति सेनन की इस तस्वीर की बात करें तो इसे फिल्म की टीम को एक साथ डिनर पर मस्ती करते देखा जा सकता है। हालांकि नाना पाटेकर इस डिनर में टीम के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर फिल्म के सेट पर भी नही पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। साजिद खान फिल्म में उनके सीन बाद में शूट करेंगे।

No comments:
Post a Comment