फिर साबित हो गया है कि बेटियां – बेटों से आगे है – स्मृति ईरानी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 7 September 2018

फिर साबित हो गया है कि बेटियां – बेटों से आगे है – स्मृति ईरानी

दीक्षांत समारोह में एक्सेसरी डिजाइन, फैशन डिजाइन, लेदर डिजाइन और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में 105 छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में योग्य विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कम्युनिटी सर्विस एवं मेरिटोरियस अवार्ड के तहत कुल 14 पुरुस्कार भी दिए गए।


योगेन्द्र श्रीवास्तव
जायस/अमेठी। केंद्रीय कपड़ा मंत्री जुबिन स्मृति ईरानी शुक्रवार की शाम 04 बजे RGIPT जायस विवेकानंद सभागार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी रायबरेली के दीक्षांत समारोह 2018 में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा है कि दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक अवार्ड हासिल कर आज एक बार फिर साबित हो गया है कि बेटी-बेटो से आगे है और हमे उम्मीद है कि आधुनिकता के इस दौर में लड़कियां फैशन की दुनिया मे जरूर एक नई सोंच के साथ आगे बढ़ेगी।

उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर अमल करके बेटा बेटी में कोई फर्क न करें। केंद्रीय मंत्री ने केरल की रहने वाली IAS श्रीमती शारदा मुरलीधरन महानिदेशक निफ्ट के भाषण में हिंदी संबोधन पर उनकी तारीफ भी की।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना हे शारदे मां के साथ संस्था की छात्राओं ने किया तत्पश्चात केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात IAS श्रीमती शारदा मुरलीधरन ने निफ्ट के छात्र छात्राओं को अपने उपाधि का दुरुपयोग न करने और देशहित में काम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निफ्ट रायबरेली के निदेशक डॉ भारत साह ने कहा कि निफ्ट वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार का एक सांविधिक निकाय है जिसकी स्थापना 1986 में हुई थी निफ्ट रायबरेली के निदेशक श्री भारत साह ने विस्तार पूर्वक एकेडमिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया।

दीक्षांत समारोह में एक्सेसरी डिजाइन, फैशन डिजाइन एवं लेदर डिजाइन और मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में निफ्ट के 105 विद्यार्थियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि भी दी साथ ही योग्य विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कम्युनिटी सर्विस एवं मेरिटोरियस अवार्ड के तहत 14 पुरस्कार भी प्रदान किए गए मुख्य अतिथि ने बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस का अवार्ड स्वेता त्रिपाठी को फैशन एवं लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज के तहत, बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस फैशन डिजाइन का अवार्ड रौनक बजाज को, बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस लेदर डिजाइन का अवार्ड स्वाति सिंह को, बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस फैशन मैनेजमेंट स्टडीज का अवार्ड निकिता मित्तल को दिया।

इसके अलावा निफ्ट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सर्विस अवार्ड मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट विभाग की छात्रा नीतू राना को तथा निफ्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड फैशन डिजाइन विभाग के छात्र मो. जुबैद राज को मिला। निफ्ट मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड फैशन एवं लाइफ स्टाइल एक्सेसरीज का प्रथम पुरस्कार रोशनी सिंह को और दूसरा इनाम स्वेता त्रिपाठी को दिया गया। निफ्ट मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड फैशन डिजाइन का प्रथम पुरस्कार स्वीकृति अरोड़ा को, द्वितीय पुरुस्कार अंजली चौरासिया को दिया गया। निफ्ट मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड लेदर डिजाइन का प्रथम पुरस्कार स्वेता सिंह को और द्वितीय पुरस्कार साक्षी पांडे को मिला। निफ्ट मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड फैशन मैनेजमेंट स्टडीज का प्रथम पुरस्कार नीतू राना को और दूसरा इनाम गुंजन आस्थाना को मिला। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पी के भट्टाचार्य निदेशक RGIPT जायस, श्रीमती शारदा मुरलीधरन IAS महानिदेशक निफ्ट, डॉ शर्मिला दुआ डीन अकादमिक निफ्ट तथा डॉ भारत साह निदेशक निफ्ट रायबरेली थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार चौधरी तथा देवांशी टंडन कपूर ने किया। अन्त मे मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को डॉ भारत साह निदेशक रायबरेली ने स्मृति चिन्ह भेंटकर आभार जताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से MLC दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad