पुलिस पर खिलौना बंदूक तानने पर अधिकारियों ने हॉलीवुड अभिनेत्री को मारी गोली, मौत… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 1 September 2018

पुलिस पर खिलौना बंदूक तानने पर अधिकारियों ने हॉलीवुड अभिनेत्री को मारी गोली, मौत…

नई दिल्ली। अमेरिकी में पुलिस ने एक हॉलीवुड अभिनेत्री को गोली मार दी जिसकी वजहे स उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेत्री वनीसा मार्केज ने पुलिस को खिलौना गन दिखाई थी। जिसके बाद 49 साल की वनीसा को पुलिस ने गोली मार दी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अधिकारी वनीसा के पासाडेना स्थित घर पर किसी काम से गए थे। उस वक्त वनीसा नकली बंदूक लिए हुई थीं। उन्होंने ये गन अधिकारियों  पर तान दी।
वनीसा मशहूर टीवी सीरीज में काम कर चुकी थीं। वनीसा 1994 से 1997 तक एक मशहूर टीवी सीरीज ईआर का हिस्सा रहीं। उन्होंने कई शो में हिस्सा लिया। पिछले साल वह उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उन्होंने ईआर में अपने को-स्टार रहे जॉर्ज क्लूनी पर यौन शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया। हालांकि क्लूनी ने इसके जवाब में कहा कि कास्टिंग तय करने में उनका कोई हाथ नहीं था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad