नई दिल्ली। फिलिपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दुतेर्ते ने एक बार फिर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए ‘महिलाओं की खूबसूरती’ को जिम्मेदार ठहराया है।
रॉड्रिगो दुतेर्ते के मुताबिक, उनके शहर में बलात्कार की घटनाएं इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि वहां काफी ज़्यादा संख्या में खूबसूरत महिलाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘जब तक शहर में ज़्यादा खूबसूरत महिलाएं रहेंगी, तब तक रेप की घटनाएं होती रहेंगी।’ फिलिपींस की महिला संगठनों ने राष्ट्रपति दुतेर्ते के इस बयान की सख्त आलोचना की है। महिला संगठनों ने कहा, ‘हम ऐसे गंदे बयान स्वीकार नहीं करेंगे। खासकर देश के राष्ट्रपति को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे बयानों से रेप को और बढ़ावा मिलेगा।’
महिलाओं पर राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते हमेशा अटपटे बयान देते रहे हैं। इस साल जून में साउथ कोरिया में दुर्तेते ने मंच पर फिलीपींस की एक महिला के होठों पर किस कर लिया था।


No comments:
Post a Comment