मुंबई की सुरक्षा करेगा डायल 100, 980 करोड़ रुपए की मंजूरी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 23 October 2018

मुंबई की सुरक्षा करेगा डायल 100, 980 करोड़ रुपए की मंजूरी

मुंबई- महानगर की सुरक्षा अब डायल 100 से होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने सीसीटीवी कैमरे की व्याप्ति बढ़ाने के साथ ही डायल 100 परियोजना के एकीकरण का निर्णय लिया है। इस आशय के प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गई। इसके लिए 980 करोड़ 33 लाख 80 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे मुंबई शहर की सुरक्षा और सशक्त होगी।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के बाद महानगर में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछाने का निर्णय लिया गया था। इस परियोजना के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 6 जनवरी 2012 को मुंबई के लिए 600 करोड़ रुपए के सीसीटीवी कैमरे की परियोजना को मंजूरी दी थी। पर्ंतु इस परियोजना के टेंडर को प्रतिसाद न मिलने के कारण समिति ने अतिरिक्त 349 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी थी। मुंबई शहर की सुरक्षा के लिए परियोजना का दायरा बढ़ाना जरूरी था। इसके लिए सीसीटीवी के जाल का विस्तार करने के लिए 10 मई 2016 को उच्चस्तरीय समिति ने परियोजना का लागत खर्च 996 करोड़ रुपए सुनिश्चित किया।

परियोजना की सलाहकार कंपनी ने अध्ययन करने के बाद निश्चित की गई 980 करोड़ 33 लाख 80 हजार 24 रुपए कीमत को अनुमति दी। इसके अलावा पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत डायल 100 मुंबई सीसीटीवी संनिरीक्षण परियोजना को संचालित किया जा रहा है। एलएण्डटी के मार्फत इस परियोजना पर अमल किया जा रहा है। परियोजना के लिए 11.39 करोड़ रुपए खर्च की अनुमति समिति ने प्रदान की थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad