मेष राशिफल—यदि आप विवाह योग्य हैं तो आपके विवाह या सगाई जैसी बातों का प्रयास होगा, बात आगे बढ़ेगी। घरेलू/भौतिक सुख का भरपूर उपयोग कर पाएंगे। दाम्पत्य सुख एवं बच्चों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। प्रेम-सम्बन्ध में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशिफल— आज के दिन मानहानि या बेइज्जती जैसी समस्या सताएंगे; बोलने में, वर्तन में ध्यान रखें, अप्रिय शब्दों का प्रयोग ना करें। उद्योग-धन्धा आदि रुक-रुक कर चलते हैं ऐसा प्रतीत होगा। छाती में दर्द, थकावट, आलस्य या कमजोरी की शिकायत हो सकती है।
मिथुन राशिफल— आज के दिन आप रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य एवं अभीष्ट कार्य आसानी से कर पाएंगे। मानसिक मनोरथ पूर्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक-मांगलिक पूजा-पाठ करना या करवाना चाहते हैं तो सफलता मिलेगी। दैनिक व्यापर में नई-नई तरकीबों से मुनाफा प्राप्त कर पाएंगे।
कर्क राशिफल— आज के दिन आपको अच्छे आरोग्य के साथ प्रगति और द्रव्य की प्राप्ति भी हो सकेगी, फिर भी समय और परिस्थिति को ध्यान में रखकर ही चलें। नौकरी से जुड़े जातकों का सम्मान होगा, प्रगति तथा तरक्की पाने के लिए परिश्रम व कर्तव्यनिष्ठा चालू ही रखें।
सिंह राशिफल— आज के दिन व्यापार-वाणिज्य में मुनाफा होगा, संग्रहित माल-सामान या अनाज का पूरा दाम मिलेगा। यदि आप सेवानिवृत्त है तो सेवाकाल की बाकी जमा पूंजी आज मिल सकती है। नौकरी करने वालों का आज का दिन उत्साह के साथ व्यतीत होगा।
कन्या राशिफल— आज आप परिवार में अनावश्यक वाद-विवाद एवं झगड़े ना करें। भौतिक वस्तुएं उतनी ही खरीदें जितनी आपको जरूरत है या आपकी आमदनी है, कर्ज़ ना करें। जुकाम, कफ या छाती में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
तुला राशिफल— आज आप मानसिकता स्थिरता के साथ संतोष बनाए रखें। सगे-सम्बन्धियों से मेल-मिलाप में मिठास रहेगी, सहयोग मिलेगा। मन वांछित भोजन की प्राप्ति होगी। व्यापार एवं साझेदारी से लाभ हो सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल— आज आपको मानसिक प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। पुराने रोगों में राहत मिलेगी। आरोग्यता सामान्य रहेगी। निवेश करने के लिए अभी ठहरें। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती कर पाएंगे एवं पुरानी यादें ताजा होंगी।
धनु राशिफल— आज आपको मन में अस्थिरता एवं असंतोष रहेगा, पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि हो सकती है। नेत्र विकार, आधासीसी, सिरदर्द जैसी समस्या से परेशानी बढ़ने के योग हैं। स्वास्थ्य के लिए व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है।
मकर राशिफल— आज आप किसी का भी कार्य बिना सोचे-समझे हाथ में ना लें, अपयश मिलने का योग हो सकता है। छोटी-मोटी नेत्र-सम्बंधित समस्या हो सकती है, एक बार नेत्र को चेक करवाएं। उच्च अधिकारी या छोटे कर्मचारियों के जरिए विश्वास का खंडन हो सकता है।
कुम्भ राशिफल— आज का दिन आर्थिक दृष्टि से आपके लिए फायदेमंद रहेगा। राजकीय लोगों का सम्मान बढ़ेगा, सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ रहेगा, एक-दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा। मनोवांछित कार्यों में विघ्न या अड़चन नहीं आएंगे।
मीन राशिफल— आज आप मानसिक शान्ति जितनी भी रख सके रखें, ‘हार के बाद जीत है’। जो जातक कुछ नया करने का सोच रहे हैं वह आज ना करें तो अच्छा होगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं कर पाएंगे परिणाम स्वरूप मानसिक अशान्ति भी रहेगी।
No comments:
Post a Comment