प्रभारी के मौजूदगी में होगा मूर्ति विसर्जन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 24 October 2018

प्रभारी के मौजूदगी में होगा मूर्ति विसर्जन

 

 

 

राजीव श्रीवास्तव
सुलतानपुर 24 अक्टूबर, जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गयी है। दुर्गा प्रतिमाओं को निर्धारित स्थल पर विसर्जन कराया जायेगा। मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है। उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल सम्पन्न करायें। जिलाधिकारी  कलेक्ट्रेट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के सम्बन्ध में बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।जिलाधिकारी ने कहा कि शहर की दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु मजिस्ट्रेटों/पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गई, जो निर्धारित समय से प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन करायेंगे। इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दुर्गा पूजा महोत्सव को सकुशल सम्पन्न कराने में आप सभी ने अपना सहयोग किया है, ठीक उसी प्रकार मूर्ति विसर्जन को भी सकुशल सम्पन्न कराना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु नम्बरवार सूची बनायी गयी है। इस हेतु 20-20 मूर्तियों के विसर्जन के लिए एक प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी होगी कि वे समय से उपस्थित रहकर मूर्तियों का विसर्जन सम्पन्न करायें। जिलाधिकारी ने कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की स्थलवार तैनाती की गयी है। जो निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी स्थलों पर उपस्थित रहकर प्रतिमाओं का विसर्जन करायेंगे। बैठक का संचालन एडीएम प्रशासन हर्षदेव पाण्डेय करते हुए विसर्जन में तैनात मजिस्ट्रेटों /कार्मिकों की जानकारी दी। इस अवसर पर सीडीओ राधेश्याम, अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय, सीआरओ महेन्द्र, सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर प्रणय सिंह व समस्त एसडीएम, अपर उपजिलाधिकारी राम अवतार, सीओ चकबन्दी , डीडी कृषि शैलेन्द्र शाही, डीएसटीओ पन्नालाल व सम्बन्धित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad