कल्पना तिवारी को नगर निगम का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) बनाया गया | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 October 2018

कल्पना तिवारी को नगर निगम का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) बनाया गया

लखनऊ। एप्पल मोबाईल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर (नार्थ) विवेक तिवारी (38) की पत्नी कल्पना तिवारी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने नौकरी देने का आश्वासन दिया था। शासन के निर्देश पर अधिकारी कल्पना के घर पहुंचे थे और नौकरी से सम्बंधित शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज लिए थे। सरकार ने उन्हें नगर निगम का विशेष कार्य आधिकारी (OSD) बनाया है। नगर विकास विभाग ने नगर निगम को नियुक्ति पत्र भेजा दिया है। आज नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी कल्पना तिवारी नियुक्ति पत्र को देंगे। गौरतलब है कि कल्पना के पति की सिपाही प्रशांत चौधरी ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी थी जब वह अपनी सहकर्मी को मोबाईल लॉन्चिंग के बाद उसके घर छोड़ने जा रहे थे। इस घटना के बाद से भाजपा सरकार पीड़ित के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मृतक के घर पर गए थे। वह अपनी कार में विवेक की पत्नी कल्पना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पहुंचे। यहां सीएम योगी ने मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना और उनके भाई विष्णु तिवारी से मुलाकात की। जहां पर उन्होंने कल्पना तिवारी के प्रति पूरी सहानुभूति दिखाते हुये मदद का पूरा अाश्वासन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के हाथों मारे गए स्व. विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी और विवेक का साला विष्णु सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यहाँ करीब आधे घंटे तक सीएम से मुलाकात हुई। इस दौरान विवेक की बच्चियां भी सीएम से मिली। छोटी बेटी को सीएम ने पुचकारते हुए बातचीत की।

बच्चों की पढाई के लिए पांच-पांच लाख डिपॉजिट
पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलाने के बाद उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उसे बर्खास्तगी करके जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ली हैं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए उनकी पढाई के लिए पांच-पांच लाख डिपॉजिट किये। साथ ही विवेक की माता जी के नाम भी पांच लाख की एफडी कराई और उनकी पत्नी कल्पना तिवारी को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad