21 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 20 November 2018

21 नवम्बर राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज महत्वपूर्ण कार्य आप ना करें वही अच्छा है।व्यावसायिक कार्यों में थोड़ी मंदी से माहौल की आशंका रहेगी। अनावश्यक व्यय के कारण मन थोड़ा अस्थिर रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छी तरह संभालें एवं खान-पान में सावधानी रखें।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपका मानसिक वातावरण प्रफुल्लिता तथा शान्ति के साथ बीतेगा। भाग्योदय एवं आंतरिक ऊर्जा के साथ दिन व्यतीत होगा। पारिवारिक तालमेल में एकता रहने से विरोधी पक्ष निर्बलता महसूस करेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन व्यवसायिक लाभ मिलने की संभावना बनेगी या लाभ मिलने का संदेश प्राप्त हो सकता है। देव-भक्ति तथा दान-पुण्य में आपकी रुचि बनी रहेगी। समाज में कीर्ति एवं प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

कर्क राशिफल— आज आपको इस बात का एहसास होगा कि बुद्धि भ्रमित हो रही है। यदि दिनभर ध्यान न रखा गया तो गलत निर्णय से महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकते हैं। निराशा सा मन रहेगा, स्थान से पलायन तथा आलस्य के विचार पूरे दिन आपको सताएंगे।

सिंह राशिफल— आज के दिन आपको अत्यंत कष्टदायक परिस्थिति से गुजारना पड़ सकता है। ऋतु परिवर्तन से खांसी, बुखार, सर्दी आदि की शिकायत रहेगी। अनचाहे कार्यों से परेशानी बढ़ेगी। शत्रु पक्ष आप से अधिक मजबूत होगा।

कन्या राशिफल— आज जीवनसाथी तथा संतति से सम्मान एवं सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी एवं संतान के साथ कहीं घूमने जाने का योग है। आप को शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति होगी। स्नेहीजनों का साथ मिलने से व्यवसाय में तरक्की होगी।

तुला राशिफल— आज के दिन आप पैसे के पीछे अपना वक्त अधिक गुजरेंगे। मानसिक समाधान भी करेंगे परंतु कार्य योजना के मुताबिक नहीं कर पाएंगे। अनावश्यक व्यय भी हो सकता है जिससे कार्य में मन न भी लगे। आज परिस्थिति तनाव भरी होगी।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको शुभ फल की प्राप्ति हेतु मेहनत थोड़ी अधिक ही करनी होगी। किसी स्वजन या रिश्तेदार से धन, अन्न व वस्त्रादि का लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सावधानी रखनी होगी। निवेश कहीं पर नहीं करें।

धनु राशिफल— आज के दिन आपको अपनी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति को संभालना होगा। खानपान में ध्यान न रखने से अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक व्यय हो सकता है, सावधान रहें। सामाजिक कार्य में अपयश प्राप्त हो सकता है।

मकर राशिफल— आज के दिन आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भाग्योदय में वृद्धि होगी तथा पत्नी और संतति से पूरा सहयोग मिलेगा। पूरा दिन मानसिक प्रफुल्लिता रहेगी, शान्ति का अर्थ समझ पाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुम्भ राशिफल— आज आप कोई भी शुभ कार्य करने जा रहे हैं तो समय आपके साथ है। व्यापार-धंधा, नौकरी एवं उस संबंध के कार्य, वरिष्ठ लोगों से भेंट या महत्व के कार्य हाथ में लेने के लिए अनुकूल दिन रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशिफल— आज आपको उद्योग-धंधे एवं रोजगार में थोड़ी गिरावट नजर आएगी। कमजोरी जैसी शारीरिक शिकायत रहेगी। बेइज़्ज़ती या मानहानि से बचने हेतु अपना आदान-प्रदान निर्मल रखें। खानपान में ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad