माधुरी पुणे से नहीं मुंबई से लड़ना चाहती हैं चुनाव! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday 9 December 2018

माधुरी पुणे से नहीं मुंबई से लड़ना चाहती हैं चुनाव!

मुंबई। बालीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के राजनीति में प्रवेश करने की खबरें सुर्खियों में है। चर्चा है कि माधुरी पुणे से लोकसभा का चुनाव लड़नेवाली हैं। अब बताया जा रहा है कि माधुरी पुणे से नहीं बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की किसी एक संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं। इस संबंध में उन्होंने भाजपा हाईकमान को सूचित किया है।

भाजपा ने माधुरी को पुणे से चुनाव मैदान में उतारने की योजना बनाई है। अब कहा जा रहा है कि माधुरी लंबे समय से मुंबई के जुहू इलाके में रह रही हैं। लिहाजा वे मुंबई से चुनाव लड़ने इच्छा जताई है। मौजूदा समय में मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर शिवसेना और भाजपा के 3 -3 सांसद हैं। शिवसेना कोटे से दक्षिण मुंबई सीट से अरविंद सावंत, दक्षिण मध्य मुंबई से राहुल शेवाले और उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से गजानन कीर्तिकर सांसद हैं। भाजपा से उत्तर मध्य मुंबई से पूनम महाजन, उत्तर-पूर्व मुंबई से किरीट सोमैया और उत्तर मुंबई से गोपाल शेट्टी सांसद हैं। इस बार शिवसेना के राहुल शेवाले के संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने चुनाव लड़ने का दावा किया है। यैसे में देखना दिलचस्प होगा कि यदि माधुरी चुनाव लड़ती हैं तो भाजपा उन्हें किस सीट से उम्मीदवार बनाएगी। हालांकि अभी माधुरी की ओर से इस संबंध में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।

माधुरी के चुनाव लड़ने की अटकलें इस आधार पर लगाई जा रही हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जून महीने में ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत माधुरी के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। तब खबरें उड़ी थी कि माधुरी को शाह ने राजनीति में आने का आमंत्रण दिया है। माधुरी भाजपा में शामिल होती हैं तो वे पार्टी अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, किरन खेर के बाद बड़ा चेहरा होंगी। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में नए चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। माधुरी चुनाव लड़ती हैं तो उनके जीतने की उम्मीद अधिक है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad