कोलंबिया पुलिस अकादमी में बड़ा आतंकी हमला, 10 की मौत -65 घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 January 2019

कोलंबिया पुलिस अकादमी में बड़ा आतंकी हमला, 10 की मौत -65 घायल

बोगोटा में एक पुलिस कैडेट प्रशिक्षण अकादमी में एक वाहन बम हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह कोलंबिया की राजधानी में पिछले 16 साल में हुआ सबसे भीषण हमला बताया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विस्फोटकों से भरे एक वाहन का इस्तेमाल करके आतंकवादी हमला किया गया।

वाहन में 80 किलोग्राम विस्फोटक था। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुक ने ट्वीट किया, सभी कोलंबियाई आतंकवाद के खिलाफ हैं और इसके विरुद्ध लड़ाई में एकजुट हैं। हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के दायरे में लाने का संकल्प लेते हुए डुक ने कहा, कोलंबिया दु:खी है, लेकिन हिंसा के आगे सिर नहीं झुकाएगा।

अधिकारियों ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की है। उसने जनरल फ्रांसिस्को डी पाउला सेंटेंडर ऑफिसर स्कूल में कैडेट के प्रोन्नति समारोह के दौरान हमला किया। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन सरकारी अभियोजक नेस्टर हमबर्तो मार्टिनेज ने संदिग्ध के तौर पर जोस अल्दामेर रोजस रोड्रिगेज का नाम लिया है।

माटनेस ने कहा कि रोजस रोड्रिगेज सुबह साढ़े नौ बजे स्कूल परिसर में वाहन लेकर घुसा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस आतंकवादी कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है। इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो ने बताया कि मृतकों में उनके देश का भी एक कैडेट है और एक अन्य कैडेट मामूली रूप से घायल हुआ है।

लातिन अमेरिकी मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री किमबर्ली ब्रीएर ने हमले की हिंंसा की निंदा की और पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की। बोगोटा में अमेरिका के दूतावास ने हमले की जांच में मदद करने की पेशकश की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad