ब्लॉक प्रमुख का मुंह तोड़ जवाब, ब्लाक बावन के विकास में रोड़ा बन रहे विधायक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 25 January 2019

ब्लॉक प्रमुख का मुंह तोड़ जवाब, ब्लाक बावन के विकास में रोड़ा बन रहे विधायक

हरदोई विकास के मुद्दे को लेकर ब्लाक बावन में बुलाई गई थी क्षेत्र पंचायत की मीटिंग खंड विकास कार्यालय बावन में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदर विधायक नितिन अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख बावन समीर सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई दोनों के बीच हुई बहस को देखकर सभी बीडीसी सदस्य खड़े हो गए और हंगामा होने लगा। दोनों के बीच गर्म हो रहे माहौल को देखते हुए अफसरों ने शांत रहने की अपील की।शुक्रवार की दोपहर की स्थानीय ब्लाक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ब्लॉक प्रमुख के बीच कार्य योजना तैयार करने के लिए बैठक थी। बैठक का एजेंडा सबको पहले ही भेजा जा चुका था विकास के मुद्दे पर होने वाली इस बैठक में सदर विधायक नितिन अग्रवाल भी आए थे जैसे ही सदर विधायक ने बोलना शुरू किया कि इस तरह की बैठक हर 6 महीने में एक बार होना चाहिए था लेकिन यहां बैठक 8 या 9 महीने बाद हो रही है ब्लॉक प्रमुख नहीं चाहते कि इस तरह की बैठक हो जिससे विकास कार्य हो सके इतने में ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह ने माइक उठा लिया और कहने लगे विधायक जी आपकी वजह से बैठक नहीं हो पा रही है आप कई बार बैठक कैंसिल करा चुके हैं आपने पिछली बैठक की कार्य योजना जिलापंचायत से नहीं पास होने दी। इस बजह से एक भी विकास कार्य नही हो सके। और आप कह रहे है विकास कार्य नही हो रहे है इस बात पर दोनों में बहस होने लगी उसके बाद तीखी नोकझोंक शुरू हुई दोनों के बीच नोकझोंक देखकर बीडीसी सदस्य खड़े हो गए। गहमागहमी का माहौल देखकर अफसरों ने दोनो से शांत रहने की अपील की तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बैठक में पहले से ही बहस होने की संभावना थी इसलिए सीओ हरपालपुर ममता कुरील के नेतृत्व में कई थानों का पुलिस फोर्स तैनात था खंड विकास अधिकारी बावन आसिष गुप्ता छुट्टी लेकर चले गए इसलिए आज की बैठक कराने के लिए खंड विकास अधिकारी सुरसा अमित कुमार को भेजा गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अलावा कई प्रधान मौजूद रहे। एसओ लोनार, एसओ पाली, एसओ हरपालपुर, एसओ अरबल, एसओ बेहटागोकुल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad