जौनपुर: पहले लुटेरों ने लूटा, बाद में पुलिस ने भी पीटा ! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 17 January 2019

जौनपुर: पहले लुटेरों ने लूटा, बाद में पुलिस ने भी पीटा !

वादी पर ही थर्ड डिग्री देने व परिजनों को परेशान करने का माँ ने लगाया आरोप

शाहगंज। वेस्टर्न यूनियन संचालक से बीते गुरुवार को हुई साढ़े सात लाख रुपये लूट की घटना में सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सारी कवायदें फेल होने पर पुलिस ने वादी व उसके परिवार पर ही दबाव बनाना शुरु कर दिया। पुलिसिया यातना के बाद भुक्तभोगी अरशद अंसारी अण्डर ग्राउण्ड हो गया। परिवार के लोग भयभीत हैं।

गुरुवार की सुबह अपने आवास पर भुक्तभोगी अरशद अंसारी की विधवा मां रुख्साना ने मीडिया को रोंगटे खड़ी कर देने वाली आपबीती सुनाई। प्रेस प्रतिनिधियों के पहुंचने पर घर के बाहर खड़े पुलिस के जवान वहां से निकल लिये। दो दिनों से परिवार घर के भीतर कैद है। रुख्साना ने बताया कि लूट की घटना का समाचार मिलने पर ताखा गांव निवासी मौसी का बेटा शमशाद पुत्र जहूर घर आया जिसे पुलिस ने घर से उठा लिया। आरोप है कि रिश्तेदार को दो दिनों तक थाने पर पीटा गया। मोहल्ले के ही रिश्तेदार के घर पुलिस ने दबिश देकर परिवार के साथ अभद्रता की। महिला ने बताया कि उसके पुत्र जो लूट के मुकदमा का वादी है पुलिस ने उसे शाहगंज कोतवाली में जमकर पीटने के बाद खेतासराय थाने लेकर गये। जहां पर पुलिस ने प्लास से उसके नाखूनों को दबा दबाकर यातनाएं दी। महिला ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस घटना का फर्जी खुलासा करने के लिए रुपयों की मांग कर रही है। रोजाना पुलिस के लोग घर पहुंचकर परिवार के लोगों को भयभीत कर रहे हैं। घर पर दबिश के नाम पर परिजनों का जीना दुश्वार कर दिया है। भुक्तभोगी की मां ने बताया कि अरशद के साथ हुई मारपीट के बाद उसे हटा दिया गया है। कहा पुलिस उसके ही बेटे को फंसाने का प्रयास कर रही है।

बताते चलें कि बीते गुरुवार को वेस्टर्न यूनियन संचालक पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से सात लाख पचार हजार रुपये निकालकर खेतासराय स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। इमरानगंज बाजार के समीप पहुंचा जहां पीछे से आये बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाशों ने असलहे के बल आतंकित करते हुए रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गये।

मामले में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने भुक्तभोगी के साथ मारपीट की घटना को संज्ञान में न होने की बात कही। कहा घटना का खुलासा जल्द होगा और सही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad