आज से चलेगी दिल्ली से मुंबई के बीच नई राजधानी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 18 January 2019

आज से चलेगी दिल्ली से मुंबई के बीच नई राजधानी

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई रेलगाड़ी से जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे की रेलयात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस तक नई राजधानी ट्रेन चलने जा रहीं है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा। अब तक दिल्ली से मुंबई के बीच तीन राजधानी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन हैं। जिसमें से ट्रेन संख्या 19019 तो मुंबई बांद्रा से हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच हैं। वहीं, ट्रेन संख्या 19023 और 11057 नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल और मुंबई सीएसएमटी के बीच चलती है।

सप्ताह में दो दिन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 19 जनवरी से ट्रेन संख्या 22221 मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर 02:50 बजे प्रस्थान करेगी। फिर अगले दिन सुबह करीब 10:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 20 जनवरी से ट्रेन संख्या 22222 हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को शाम करीब 04:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे मुम्बई छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुंचेगी।

छह स्टेशनों पर रुकेगी
इस ट्रेन में एक प्रथम वातानुकूलित, तीन वातानुकूलित 2 टीयर और आठ वातानुकूलित 3 टीयर के डिब्बें होंगे। रास्ते में यह ट्रेन आगरा छावनी, झांसी, भोपाल, जलगांव, नासिक रोड और कल्याण स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad