डीजे बजाने के विवाद में राजेश को उतारा था मौत के घाट  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 19 March 2019

डीजे बजाने के विवाद में राजेश को उतारा था मौत के घाट 

 

लखनऊ। चिनहट पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर राजेश रावत की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के कारण हत्या को अंजाम दिया और खेत में शव फेंक कर मौके से भाग निकले थे।
एएसपी उत्तरी सुकृति माधव ने खुलासा करते हुए बताया कि राजेश रावत निवासी ग्वारी का पुरवा गोमतीनगर का शव जुग्गौर गांव के गेहूं के खेत मिला था। इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही थी। इसी दौरान सर्विलांस व मुखबिर तंत्र से तीन युवक हत्थे चढ़े। पूछताछ में तीनों ने अपना जुल्म कबूल कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल पटरा, बेल्ट और बोतल बरामद की है। हत्या में लिप्त आरोपियों की पहचान मोहित रावत, रोहित रावत उर्फ सैन्टी और अमरीश रावत निवासीगण जुग्गौर गोमतीनगर के रूप में हुई है। आरोपितों ने बताया कि  जुग्गौर गांव में 13 मार्च को शादी समारोह में शामिल होने राजेश रावत गया था। जहां डीजे बजाने को लेकर राजेश रावत को बेल्ट,पटरा व बोतल से पीट-टीट कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये थे। आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad