मल्लावां,हरदोई-सरकार विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है,वहीं ग्राम पंचायतों में विकास के नाम पर मिल बांट कर खाने का दौर अब तेजी से बढ़ गया है।ऐसा ही मामला क्षेत्र के शाहपुर गंगा में देखने को मिला, जहां गांव के अंदर नाली व खड़ंजा का निर्माण किया जा रहा था जिसमें विकास के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है। शाहपुरगंगा में तैनात सेक्रेटरी उदय भान सिंह से मानक अनुरूप निर्माण कार्य के विषय में बात की गई तो बताया कि सरकार की पॉलिसी के मुताबिक कार्य किया जा रहा है।
अगर हकीकत को परखें तो विकास के नाम पर मात्र जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।वहीं नालियों की हकीकत देखें तो नालियों में पुरानी खडंजे की ईटें गुणवत्ता विहीन मटेरियल का प्रयोग किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
Post Top Ad
Monday, 18 March 2019
हरदोई- विकास के नाम पर प्रधान व सचिव कर रहे सिर्फ खानापूर्ति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment