OMG: 450 दिनों से खा रहा सिर्फ चिकन, 1.37 लाख कर डाला खर्च | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 19 March 2019

OMG: 450 दिनों से खा रहा सिर्फ चिकन, 1.37 लाख कर डाला खर्च

दीवानगी किसी भी चीज को लेकर हो सकती है। अब इस शख्स को ही लीजिए…। जनाब को चिकन ऐसा भाया कि एक दो हफ्ते या महीनों नहीं, पिछले 450 दिनों से सिर्फ और सिर्फ चिकन खा रहा है। साल 2017 सितम्बर से चिकन के साथ राइस खाने का उसका सफर लगातार जारी है। अपनी दीवानगी को पूरा करने के लिए वह अब तक एक लाख 37 हजार रुपये खर्च कर चुका है।

kuey peng का ये शख्स सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर रोज़ाना खाए हुए चिकन की तस्वीर डाल रहा है। अभी तक इसके पेज़ को 11 हज़ार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इतना ही नहीं ये शख्स खुद को ‘ji fan fan’ कहता है, जिसका मतलब है चिकन राइस फैन। ये शख्स अभी तक करीब 1 लाख 37 हज़ार का चिकन खा चुका है।

इस व्यक्ति से एक फैन ने कमेंट बॉक्स में पूछा कि अभी तक वजह कितने का चिकन खा चुका है? जवाब में बताया 2 हज़ार डॉलर से ज्यादा। चिकन के लिए इस शख्स का प्यार इतना गहरा है कि 365 दिन यानी रोज़ाना चिकन खाने वाली इस आदत को एक साल होने पर उसने चिकन बर्थडे भी बनाया और फोटो पोस्ट की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad