पत्रकार खशोगी की हत्या में शामिल 16 सऊदी नागरिकों के प्रवेश पर अमेरिका ने लगाई पाबंदी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

पत्रकार खशोगी की हत्या में शामिल 16 सऊदी नागरिकों के प्रवेश पर अमेरिका ने लगाई पाबंदी

अमेरिका ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में कथित संलिप्तता के मामले में सउदी अरब के 16 नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक विदेश मंत्री माइकल आई पोम्पियो सार्वजनिक तौर पर जमाल खशोगी की हत्या के आरोप में तथाकथित रुप से शामिल होने वालों के नाम जारी कर रहे हैं। ये लोग तथा उनके परिजन अमेरिका में प्रवेश करने के पात्र नहीं होंगे। पॉम्पियो का बयान ऐसे समय पर आया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कांग्रेस से काफी अधिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल अक्तूबर में इस्तांबुल में स्थित सऊदी दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से सऊदी का राजघराना मानवाधिकार उल्लंघन के दायरे में आ गया था।

विदेश विभाग ने अपने बयान में उन व्यक्तियों के नाम बताए हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है और कहा कि उन्हें विदेश विभाग, विदेशी संचालन और संबंधित कार्यक्रम विनियोग अधिनियम 2019 की धारा 7031 (सी) के तहत नामित किया गया है। इस धारा के अंतर्गत उन लोगों को अमेरिका में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होती जिनके बारे में विदेश विभाग के पास विश्वसनीय जानकारी हो कि विदेशी सरकार के वह अधिकारी भ्रष्टाचार या मानवाधिकार उल्लंघन में संलिप्त हैं। इस तरह के व्यक्तियों और उनके परिवार को अमेरिका में प्रवेश के अयोग्य माना जाता है। कानून के अतंर्गत विदेश विभाग को सार्वजनिक तौर पर या निजी तौर पर इस तरह के अधिकारियों और उनके तत्कालीन परिवार के सदस्यों को नामित करना पड़ता है। इससे पहले विदेश विभाग ने लगभग दो दर्जन सऊदी अधिकारियों का वीजा रद्द कर दिया था और 17 अन्य लोगों की संपत्ति को जब्त कर लिया था। गौरतलब है कि गत वर्ष अक्टूबर में तुर्की में स्थित सउदी उच्चायुक्त में पत्रकार खसोगी की हत्या की गई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad