30 फीसदी  झुलसे मरीज को नहीं किया भर्ती प्राथमिक उपचार कर किया किनारे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

 30 फीसदी  झुलसे मरीज को नहीं किया भर्ती प्राथमिक उपचार कर किया किनारे

लखनऊ। हजरतगंज पार्क रोड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एक झुलसे मरीज को प्राथमिक इलाज देकर ही छुट्टी दे दी। उसे भर्ती भी नहीं किया। करीब 30 फीसदी झुलसे इस मरीज के शरीर में कई जगह फफोले पड़े हैं। इलाज के लिए मजबूरी में मरीज को रैन बसेरे में रहना पड़ रहा है।

रैन बसेरे में रुका है मरीज

फैजाबाद के बीकापुर निवासी पंकज (27) की पत्नी ने विवाद पर तेल डालकर आग लगा लिया था। यह देख पंकज उसे बचाने लगा। इसमें पंकज का बायां हाथ बुरी तरह से झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में लेकर तीमारदार सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां गंभीर झुलसी पत्नी को भर्ती कर लिया। पंकज को दवा लगाकर बाहर कर दिया। भर्ती नहीं किया। पंकज रैन बसेरे में रुका है। उसके हाथ में फफोले पड़े हैं। बाहर गर्मी से संक्रमण फैलने का खतरा है। तीमारदारों का आरोप है कि उन लोगों ने डॉक्टरों से पंकज को भर्ती करने को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

डॉ.हिम्मत सिंह दानू,निदेशक,सिविल अस्पताल

वहीं सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ.हिम्मत सिंह दानू का कहना है कि यदि मरीज अधिक झुलसा होता है तो उसे जरूर भर्ती किया जाता है। इस मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मरीज के बारे में पता लगाकर आगे की कार्रवाई व इलाज किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad