नई दिल्ली। कारोबार में सोमवार के दिन सोने की कीमतों में मामूली उछाल देखने को मिला है। कारोबार में सोना 30 रुपये के उछाल के साथ 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
वहीं सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 250 रुपये के उछाल के साथ 38,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में उछाल की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है। कारोबारियों का कहना है कि कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद घरेलू मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है।
Post Top Ad
Monday, 29 April 2019
33 हजारी हुआ गोल्ड, जानिए क्या है आज का भाव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment