35 बदमाश गिरफ्तार, 38 अवैध असलहे व 53 कारतूस बरामद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

35 बदमाश गिरफ्तार, 38 अवैध असलहे व 53 कारतूस बरामद

बाराबंकी। नवागत पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को अपने अपने थाने का गुडवर्क दिखाने के लिये पूरे जनपद के पुलिस अधिकारियों में होड़ मची रही। बीती रात भारी मात्रा में जनपद के अधिकांश थाना प्रभारियों ने अवैध असलहे और कारतूस बरामद करके करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक साथ सामूहिक इतने अवैध असलहे बरामद करना पुलिस में अपने आप में एक रिकार्ड है। जानकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर रखते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने अपनी पहली क्राइम मीटिंग में जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षकों व थाना प्रभारियों को यह निर्देश दिये थे कि शातिर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जाये।
इसी अभियान के तहत बीत रात देवा पुलिस ने जनपद लखनऊ के थाना गुडम्बा के ग्राम रजौली निवासी क्रमशः भूषण पुत्र रामगोपाल व रोहित पुत्र रमेश रावत को गिरफ्तार कर दो अवैध असलहे बरामद किये। जबकि जहांगीराबाद पुलिस ने ग्राम भयारा निवासी आलम पुत्र मोहर्रम अली और मैगलपुर निवासी देशराज पुत्र रामचन्द्र को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध असलहे बरामद किये। इसी तरह रामनगर पुलिस ने जनपद संत कबीर नगर के ग्राम मोहनी निवासी देवीलाल पुत्र दलसिंगार व बदलपुरवा निवासी भगौती पुत्र माधव को गिरफ्तार करके उनके पास से दो अवैध असलहे बरामद किये। वहीं फतेहपुर पुलिस ने कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम नरौली निवासी बरसाती पुत्र माताफेर के पास से एक अवैध असलहा बरामद किया। जबकि बड्डूपुर पुलिस ने ग्राम कतुरीखुर्द निवासी जव्वाद पुत्र इंसान अली व मोतीराम पुरवा निवासी शिवशरण पुत्र बनवारी लाल को गिरफ्तार कर उनके पास से दो अवैध असलहे बरामद किये।
इसी तरह जैदपुर पुलिस ने ग्राम घिसियावनपुरवा निवासी मुकेश लोनिया पुत्र रामचन्द्र ग्राम भकौसा निवासी मंशाराम पुत्र प्रभु व ग्राम टेरा निवासी प्रताप वर्मा पुत्र बिष्णु दयाल व ग्राम टण्डनपुरवा निवासी राजू पुत्र रामकैलाश को चार अवैध असलहों और भारी मात्रा में कारतूस के साथ धर दबोचा। वहीं थाना सतरिख पुलिस ने ग्राम छेदानगर निवासी अजय कुमार पुत्र पुनवासी व ग्राम सरांयमिह निवासी विजय पुत्र मायाराम को दो अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। सफदरगंज पुलिस ने जनपद सीतापुर के थान गांव के ग्राम जंगल टपुरी निवासी छुट्कने पुत्र सोने लाल लखनऊ महानगर के मोहल्ला उमराव हाता निवासी चांद बाबू पुत्र नजीर अहमद कोतवाली बदोसरांय के ग्राम शेरअली का पुरवा निवासी प्रमोद लोनिया पुत्र सहजराम ग्राम मीरापुर निवासी विनोद लानिया पुत्र रामेश्वर व थाना सतरिख के ग्राम छेदानगर निवासी रंजीत लोनिया पुत्र राम मिलन को धर दबोचा।
पुलिस ने इनके पास से नौ अवैध असलहे और भारी मात्रा में कारतूस के साथ 100 लीटर कच्ची शराब व एक मारुति कार भी बरामद की। वहीं थाना कोठी पुलिस ने ग्राम उस्मानपुर निवासी राशिद पुत्र मुन्ना व मुनीम पुत्र सरनाब को दो अवैध असलहो के साथ धर दबोचा। वहीं लोनीकटरा पुलिस ने कस्बा भिलवल निवासी नीरज पुत्र कल्लू व रंजीत पुत्र शिवनन्दन को दो अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया। जबकि सुबेहा पुलिस ने ग्राम भडगवा निवासी रामशरण पुत्र हरिद्वार व ग्राम बगिया निवासी राजकुमार पुत्र जगन को दो असलहों के साथ में धर दबोचा।
वहीं कुर्सी पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। कुर्सी पुलिस ने बीती रात ग्राम नया का पुरवा में छापा मार करके जनपद लखनऊ के थाना इंटौजा के ग्राम नारायनपुर निवासी रामसेवक विश्वकर्मा पुत्र राम अवतार व थाना कुर्सी के ग्राम जबुरी खुर्द निवासी श्यामलाल पुत्र गयादीन को धर दबोचा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad