लखनऊ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ के द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश कुमार रावत के पर्यवेक्षण में राजधानी लखनऊ की सरोजनी नगर पुलिस ने 4 शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के छह वाहन बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों के गैंग के अन्य लोगों की तलाश की कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर पूर्वी सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना सरोजनीनगर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नादरगंज नहर पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल, एक स्कूटर और एक स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस की मानें तो पिछले कुछ समय से वाहन चोरों की घटनाओं की जानकारी मिल रही थी। जिसके चलते सरोजनी नगर पुलिस को लगाया गया था। आज पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक का अपराधिक इतिहास बहुत पुराना है और यह पुराना साथी लुटेरा है। इन लोग का एक प्रोफेशनल गैंग है। इसके चलते इन्हें पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि एक अर्जुन यादव नाम के अभियुक्त है। जिसके खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग स्थानों में कई मुकदमे हैं। इस पर कुल 6 मुकदमे सरोजनी नगर में ही दर्ज हैं और इस खुलासे पर के लिए लखनऊ एसएसपी की तरफ से 2 2500 रुपये का पूरी टीम को इनाम भी दिया जा रहा है।
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
1- अर्जुन यादव पुत्र श्री रामदास यादव निवासी हडाईन खेड़ा सरोजनी नगर लखनऊ।
2- अभिषेक गौतम उर्फ राज पुत्र स्व. बजरंग गौतम निवासी ग्राम फरीदी पुर थाना सिंधौली सीतापुर, हालपता किराए का मकान मोनू रावत ग्राम गहरु सरोजनी नगर लखनऊ।
3- सुशील गौतम पुत्र राजू गौतम निवासी भैसासुर थाना अतरौली हरदोई, हालपता किराए का मकान जुबेर स्टार हॉस्पिटल के पास तहसीनगंज ठाकुरगंज लखनऊ।
4- राजपूत उर्फ राजू गौतम पुत्र किशन लाल निवासी ग्राम भैंदा थाना अतरौली जनपद हरदोई, हालपता ओम प्रकाश का मकान नंदकिशोर गेस्ट हाउस के पास बेगरिया काकोरी लखनऊ।

No comments:
Post a Comment