कस्बे के एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दो बालिकायें झुलस गई जिनमें एक की हालत गभीर बनी हुई है। वही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बालिका के शव को पीएम के लिये भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के गुडमंडी स्थित स्व0 सियाराम गुप्ता के तीन मंजिला मकान में दोपहर अचानक शार्ट सर्किट आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआ व आग की लपटे देख आसपास के लोग मदद के लिये दौड़े लेकिन उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया किंतु पानी समाप्त हो जाने के चलते कोच फैक्ट्री व जिले की दमकल को बुलाया गया जिसके बाद आग पर कडी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। मकान में सियाराम के तीन पुत्र बजंरगी गुप्ता, बउवन गुप्ता व मम्मू गुप्ता परिवार समेंत रहते है। आज 11.40 बजे हुए अचानक अग्निकांड में बजरंगी गुप्ता की दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी आग की चपेट में आने से बुरी तरह जल गई जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इनकी दूसरी सवा वर्षीय पुत्री अनन्या गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। किंतु वहां भी हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बजरंगी की तीसरी पुत्री वैष्णवी 4 वर्ष अग्निकांड में झुलस गई थी लेकिन लोगो की मदद से उसे किसी प्रकार बचा लिया गया। आगजनी की इस घटना में लगभग 15 लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें परिवार के गहने, नकदी, कपडा, बर्तन तथा अन्य वस्तुए व उपकरण जलकर खाक हो गये। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कस्बे के अंदर हुई इस ह्रदय विदारक घटना में त्वरित तत्परता दिखाते हुए क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अजय यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी अवस्थी, अग्निशमन कर्मी आंनद सिंह ने अपनी टीम के साथ आग को बुझाने में तथा घायलो को अस्पताल पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया। इस भीषण अग्निकांड की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, चेयरमैन रामबाबू गुप्ता, उपजिलाधिकारी जीतलाल सैनी, तहसीलदार अमिता यादव घटना स्थल पर पहूँचे और पीडित परिवार को ढांढस बंधाया तथा परिजनो को यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।


No comments:
Post a Comment