गोरखपुर 9 अप्रैल । स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज जिला महिला चिकित्सालय द्वारा एक रैली निकालकर आम जनमानस को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एस0 के0 तिवारी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं रैली की अध्यक्षता प्रमुख अधीक्षक डा0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। रैली के प्रतिभागियों को नाइन फाउंडेशन की ओर से टी-शर्ट एवं कैप भी वितरित किया गया। रैली में बच्चे स्वच्छता विषयक नारे लगा रहे थे। रैली जिला चिकित्सालय के क्षेत्रीय निदान केन्द्र से प्रारंभ होकर जिला महिला चिकित्सालय, टाउनहाल, शास्त्रीचौक, सीएमओ आफिस होते हुए पुनः क्षेत्रीय निदान केन्द्र पर सम्पन्न हुई।रैली में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख अधीक्षक डा0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी लापरवाही पूर्ण जीवन शैली एवं जागरूकता के अभाव के कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है इसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार है। स्वच्छता कि शुरूआत अब हमे स्वयं से करनी होगी तभी हम पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकेंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एस0के तिवारी ने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का अंग है इसे अपनाकर हम खुद को स्वस्थ्य रखते हुए अपने पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।
रैली में मण्डलीय कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द पाण्डेय, डीएचईओ डा0 ओ.पी.जी. राव, डा0 नीना त्रिपाठी, डा0 ए0के0 त्रिपाठी, डा0 सी0 एस0 आजाद, डा0 सुषमा सिन्हा, जिला कन्सलटेन्ट क्वालिटी डा0 मुस्तफा खान, हास्पिटल क्वालिटी मैनेजर डा0 कमलेश, हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, ब्रह्मालाल प्रजापति, हेल्प डेस्क आपरेटर अंबिका पटेल, जिला संगठन कमिशनर(स्काउट) इशरत सिद्धिकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त किरन देवी, अजय कुमार सिंह, जिला संगठन कमिशनर राजेश चंद चौधरी, संयुक्त सचिव रंजना राय, सूरज चंद गौतम, नाइन फाउंडेशन के घनश्याम द्विवेदी, आनन्द राय के अलावा जिला महिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, कर्मचारी, उ0प्र0 स्काउट गाइड के स्वयं सेवक, प्रशिक्षु कम्युनिटी हेल्थ आफिसर, 100 शैय्या मातृ-शिशु स्वास्थ्य इकाई के स्टाफ भी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment