बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भारत’ की तैयारी में बिजी है। तो वहीं सलमान खान की आने वाले साल में तीन बडी फिल्में आएगी। तो वहीं सलमान खान अपनी एक फिल्म में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। ये दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले सलमान खान और आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर जानकारी दी थी। हालांकि इसके बाद दोनों एक्टर्स को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इस फिल्म में दोनों की जोडी को लेकर यूजर्स ने कहा कि दोनों के बीच उम्र का काफी गैप है। इसलिए ये जोडी ठीक नहीं रहेगी।
गौरतलब है कि आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया और इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से जुडे कई मुद्दों पर बात की। इस इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि सलमान के साथ उनकी जोडी बनाए जाने पर कोई अलोचना नहीं हुई। इसके बाद आलिया ने कहा कि मुझे कोई आलोचना नहीं मिली। मुझे लगता है कि इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं। अटकलबाजी भी एक तरह से उत्साह का ही रूप होती है। ऐसा क्या नहीं होना चाहिए। मुझे इससे परेशान नहीं होना चाहिए।
आलिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सलमान या भंसाली सर परेशान हैं। संजय लीला भंसाली एक फिल्म निर्माता हैं, उन्होंने हमें बहुत अच्छी फिल्में दी हैं। वह ऐसे शख्स हैं जिसे हम सभी बहुत पसंद करते हैं। इतने शानदार डायरेक्टर हैं तो हमें उन पर भरोसा करना चाहिेए।

No comments:
Post a Comment