उरी मूवी के इस बड़े एक्टर का हुआ निधन, निभाया था यह रोल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

उरी मूवी के इस बड़े एक्टर का हुआ निधन, निभाया था यह रोल

एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक’ जनवरी में रिलीज हुई थी और ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साल 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म उरी आधारित थी और इस फिल्म में काम कर चुके एक्टर नवतेज हुंडल का निधन हो गया है और इस बात की जानकारी सिने एक टीनी आर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTAA) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है।

CINTAA ने ट्वीट करते हुए लिखा,”सिंटा श्री नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनका अंतिम संस्कार ओशीवारा क्रिमेटोरियम रिलीफ रोड, प्रकाश नगर द्यानेश्वरनगर जोगेश्वरी (पश्चिम) में सुबह 11 बजे किया जाएगा।”

बता दें कि फिल्म ‘उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक’ में नवतेज हुंडल ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह का किरदार निभाया था और अजीड डोभाल का किरदार एक्टर परेश रावल ने निभाया था। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हुई थी और इसमें लीड रोल में विक्की कौशल हैं। नवतेज के अचानक निधन से बॉलीवुड भी शोक में डूब गया है।

नवतेज के परिवार उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी बेटी अवंतिका हुंडल हैं जो कि स्टार प्लस के सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा नवतेज फिल्म ‘खलनायक’,’तेरे मेरे सपने’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad