साण्डी – थाना क्षेत्र के अलग अलग तीन गाँवों मे आग लगने से सैंकडो़ बीघा फसल जलकर राख हो गयी मौके पर पहुँची साण्डी पुलिस व दमकल की गाडी़ ने बमुश्किल आग पर काबू पाया दोपहर लगभग बारह बजे मुरौली कठेरियान गाँव में खडी़ फसल व कटी फसल में आग लग गयी इससे पहले भी 31 मार्च को आग लगने से लगभग तीस बीघा फसल जल गयी थी लेकिन बिजली विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया। आज ललित अग्निहोत्री के खेत से आग लगी थी थोडी़ ही देर मे तेज हवा के कारण लगभग एक सौ दस बीघा खडी़ व कटी पडी़ फसल जल गयी फसल जलने वालों मे संतोष पुत्र बृजपाल 14 बीघा, उदय प्रताप की दस 10, श्याम पाल 8,रामनिवास मिश्रा 8, विनोद सिंह 8, बाबूराम मिश्रा 15, प्रदीप मिश्रा 4, प्रमोद सिंह 10, मदनपाल 5, संतोष 8, विनोद 15, बालेश 8, नरेंद्र 10, सुरेश व सरोज 10, श्रवण 12, राजकिशोर 4, सत्यम 2, परमाल 4, रावेंद्र 4, महेश 10, बीघा फसल जल गयी मौके पर पहुँचे राजस्व निरीक्षक रामप्रसाद मिश्र इतने घबरा गये कि जली फसल को बिना निरीक्षण किये तीन सौ बीघा बताने लगे । लेखपाल अखिलेश ने सूची तैयार की तो एक सौ दस बीघा फसल का आँकलन हो पाया
ग्राम जजवासी मे लगभग तीन बजे आग लगने से सात बीघा गन्ना नारायण , शम्भू नारायण का आठ , राधेश्याम का दस व कल्पेश पटेल का दस बीघा गेहूँ जल गया
ग्राम हूसेपुर मे आग लगने से बीस बीघा फसल जल गयी ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त रोष है सैंकडो़ बीघा फसल जलने से किसानो के अरमानो पर पानी फिर गया ।
Post Top Ad
Saturday, 13 April 2019
हरदोई- जर्जर एचटी लाइन से सैंकडो़ं बीघा फसल जलकर हुई राख
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment