एरा कॉलेज की छठीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, हत्या की आशंका | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

एरा कॉलेज की छठीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, हत्या की आशंका

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित एरा मेडिकल कॉलेज के बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर का छात्र सुधीर की छठीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधीर अपने माता पिता की इकलौती संतान था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।  परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर ठाकुरगंज सरफराजगंज स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में छठी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्र सुधीर कुमार (20) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुधीर क्लास रूम की खिड़की पर किसी से फोन पर बात कर रहा था। छात्र के गिरने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। कालेज के छात्र  इधर उधर भागने लगे। सुधीर दुगार्पुरी पीजीआई का रहने वाला था। सुधीर के पिता धर्मेंद्र पाल ट्रांसपोर्टर व मां पीजीआई में नर्स हैं। कॉलेज परिसर में मौजूद लोगों का कहना है कि सुधीर एक अच्छा लड़का था, उसका न कोई प्रेम- प्रसंग था और न ही वह किसी तरह के लड़ाई-झगड़ों में पड़ता था। माता पिता ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में  स्पष्ट हो पायेगा। हालांकि इस संबंध में कॉलेज के डीन डॉ. मस्तान सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्य कमेटी गठित कर मामले की जा रही है।
हत्या या हादसे को लेकर जांच
बताया जा रहा है कि जिस समय सुधीर छत से गिरा वो किसी से पर फोन से बात कर रहा था। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने बताया कि सुबह 9 से 10 के बीच बीएससी नर्सिंग की क्लास चलती है। क्लास में 77 छात्र है फोन से बात करते हए छठी मंजिल से खिड़की से नीचे गिरने की बात कही जा रही है। साथी छात्रों ने सुधीर को आनन-फानन ट्रामा भेज , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुधीर के परिजनों ने रंजिश में हत्या किये जाने की बात कही है। वहीं कुछ छात्र पढ़ाई को लेकर तनाव में होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस रंजिश समेत सुधीर के मोबाइल को खंगाल मामले की तफ्तीश में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad