हरदोई- आवारा जानवरों से फसल को बचाने हेतु खेत के चारों ओर करंट दौड़ाने से युवक आया चपेट में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

हरदोई- आवारा जानवरों से फसल को बचाने हेतु खेत के चारों ओर करंट दौड़ाने से युवक आया चपेट में

लाइन के करेंट से युवक व गाय की मौत

शाहाबाद,हरदोई -आवारा जानवरों से फसल को बचाने के लिए खुद मौत का सामान तैयार करने वाले किसान ने खुद स्वयं उसकी चपेट में आ जाने का मामला सामने आया है। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर में हाईटेंशन लाइन से खेत के चारों ओर लगे कटीले तारों में करंट दौड़ा देने से करंट की चपेट में एक युवक व गाय की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एस ओ पचदेवरा व तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पचदेवरा थानांतर्गत ग्राम वीरमपुर निवासी राम सागर कुशवाहा का 25 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्रवार की रात 8:30 बजे अपनी गाय देखने के लिए खेत पर गया था। उसी समय जितेंद्र पुत्र प्रकाश नारायण के खेत में चारों ओर लगे कांटे के तारों में दौड़ रहे करंट से चिपककर मोनू और गाय की मौत हो गई। काफी देर बाद मोनू के परिजन जब उसे ढूंढते हुए खेत पर गये तो मोनू मृत अवस्था में पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए । पूरे परिवार में कोहराम मच गया। तत्काल प्रधान द्वारा पुलिस को सूचना दी गई । सचना पाकर एस ओ पचदेवरा मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। बताया जाता है जितेंद्र का खेत गांव का राम जीत पुत्र रामपाल बटाई पर कर रहा है। रामजीत ने गायों से खेत बचाने के लिये 11 हजार की लाइन से खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट छोड़ दिया ,इन्ही तारों से चिपक कर मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने मोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad