समर सीजन में चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं ये फेस पैक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

समर सीजन में चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं ये फेस पैक

तेज गर्मी शुरू हो चुकी हैं और इस मौसम में जैसे ही घर से बाहर निकलते हैं तो सूरज की तेज किरणों से चेहरा झुलस जाता है। इसी वजह से इस मौसम में अपने चेहरे का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। हम आपको यहां ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप आसानी से घर में बना सकती है और इन्हें बनाने में ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है। वहीं ये फेस पैक चेहरे को सूरज की तेज किरणों से बचाए रखते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में …….

गर्मी से अपने चेहरे को तेज धूप से बचाने का सबसे अच्छा विकल्प है चंदन और गुलाबजल, इन्हें मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब आधा घंटे तक इसे लगा रहने दें और जब ये सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें, इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी और गर्मी में भी आपका चेहरा चमकता रहेगा।

नींबू के रस में एलोवेरा मिलाएं और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें, इसे करीब 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। आपको बता दें कि नींबू के रस में एलोवेरा मिलाकर लगाने से स्किन की नमी बनी रहती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad