मेष राशिफल— आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ्य होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवारजनों के साथ आनन्द एवं उल्लास से समय बीतेगा।
वृषभ राशिफल— आज आपकी चिन्ता के बादल हटने से आप मानसिक हल्कापन महसूस करेंगे। मन में उत्साह का संचार होगा, जिस वजह से दिनभर समय आनन्दपूर्वक बीतेगा। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा। प्रवास हो सकता है।
मिथुन राशिफल— आज के दिन आपको चेतावनी देते हुए यह समझते हैं की अपनी जिह्वा पर संयम न रखने से लड़ाई-झगड़े की संभावना बनी रहेगी। खर्च पर भी संयम रखना अति-आवश्यक होगा। धन सम्बंधित लेन-देन में भी अत्यंत सावधनी की आवश्यकता है।
कर्क राशिफल— आज का दिन आप निश्चिंतता और सुख-शान्ति के साथ घर में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आगे से आपके अधूरे कार्य आज अवश्य पूर्ण कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।
सिंह राशिफल— आपका आज का दिन अशुभ बताते हुए कहते हैं की शारीरिक एवं मानसिक रूप से अत्यधिक प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। घर में परिवारजनों के साथ अनिच्छनीय प्रसंग घटने से मन में अशान्ति रहेगी।
कन्या राशिफल— आज का दिन आप आनन्द-प्रमोद से व्यतीत करेंगे। मित्र एवं स्नेहीजनों के साथ प्रवास में जा सकेंगे एवं आनन्द भरा प्रवास हो सकेगा। नए वस्त्र की खरीदी व वस्त्रालंकार के योग हैं। तन-मन में तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी।
तुला राशिफल— आज आपके कार्य में सिद्धि व सफलता न मिले तो हताश न होने की सलाह देते हुए यह सूचित करते हैं की क्रोध पर संयम रखें। संतति से सम्बंधित विविध प्रश्नों के विषय में आपका मन चिन्ताग्रस्त रहेगा। आज कोई यात्रा न करें।
वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आप अपने सभी कार्य सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्चाधिकारी खुश रहेंगे एवं आपके पदोन्नति के योग बन सकते हैं। उच्चाधिकारी के साथ महत्व के बातों पर चर्चा-विचारणा होगी।
धनु राशिफल— आज का दिन दिन आपको धन प्राप्ति के लिए शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनन्ददायी रहेगी। मित्रों से लाभ होगा। आज आप अच्छे खाने का आनन्द लेंगे। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आर्थिक आय में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल— शारीरिक एवं मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिन्ताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है जो आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ्य रख सकता है। परिवार जनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है।
कुम्भ राशिफल— आज के दिन आपको किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करने की सलाह है। अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखने, खासकर बाहर के खानपान से परहेज़ रखने की भी सलाह है। आज आपमें क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
मीन राशिफल— आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आपका प्रयास रहेगा। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन हो सकता है। मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
No comments:
Post a Comment