इस देश में है 21.29 घंटे का रोजा, जानें सबसे छोटा रोजा किस देश में है | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 14 May 2019

इस देश में है 21.29 घंटे का रोजा, जानें सबसे छोटा रोजा किस देश में है

रमजान मुबारक 2019 (Ramadan Mubarak 2019) / इस समय पूरी दुनिया में रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। यह रमजान का महीना इस्लाम धर्म का सबसे मुबारक महीना है। इस्लाम धर्म में मुबारक महीना रमजान सब्र के साथ भूखे प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत करने का महीना है। इन दिनों मुसलमान रोजा रखते हैं और पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। इस साल गर्मियों के चलते दिन लंबा होने से सब्र और इम्तिहान का समय भी बढ़ गया है। दुनिया के देशों में दिन ढलने और सुबह होने के हिसाब से सहरी और इफ्तार का समय तय होता है।

इस बार अगर दिन ढलने और सुबह होने के हिसाब से सहरी और इफ्तार का समय देखा जाए तो सबसे लंबा रोजा आइसलैंड में है। यहां पर रोजा 21 घंटे 29 मिनट का है। आइसलैंड में आखिरी रमजान की सहरी सुबह 2:08 बजे और इफ्तार रात 11:38 मिनट पर होगा। तो वहीं सबसे छोटा रोजा न्यूजीलैंड में है। न्यूजीलैंड में सहरी और इफ्तार के बीच 11 घंटे 58 मिनट का अंतर है।

आपको बता दें कि आइसलैंड में रात छोटी और दिन बड़ा होता है। यहां पर रात छह घंटे और दिन 18 घंटा का होता है। यहां पर रात 10 बजे इफ्तार के साथ रोजा पूरा होता है तो वहीं चार घंटे बाद दूसरे रमजान की सहरी शुरू हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad