भारत में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है एवेंजर्स, अब तक कमाए इतने करोड़ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

भारत में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है एवेंजर्स, अब तक कमाए इतने करोड़

एंडगेम दुनियाभर में धुआंधार कमाई कर रही है। हाल यह है कि भारत में सबसे तेज 500 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है। एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़े सितारों की बिग बजट की फिल्मों की कमाई निराशाजनक है, वहीं हॉलीवुड की एवेंजर्स एंडगेम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा रही है।

मूवी जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है उसे देखकर तो यही माना जा सकता है कि ये फिल्म 500 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। वह भी बहुत कम समय में, अगर ऐसा हुआ तो एंडगेम के नाम भारत में सबसे तेजी से 500 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 31.5 करोड़ और पांचवें दिन यानी मंगलवार को 26.10 करोड़ की कमाई की। बुधवार को एंडगेम 28.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, यानी भारत में बुधवार तक एंडगेम की कुल कमाई  244.30  करोड़ हो गई है, गुरुवार को फिल्म के 29 करोड़ की कमाई करने की संभावना जताई जा रही है।

स हिसाब से देखें तो भारत में महज एक हफ्ते के अंदर फिल्म का कुल कलेक्शन 274.30 करोड़ हो जाएगा। बता दें कि इस फिल्म ने भारत में सबसे तेजी से 100 करोड़ कमाने का रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन यानी वीकेंड में 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर दिया, ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के इंडिया में आसानी से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की उम्मीदें हैं, वहीं फिल्म वर्ल्ड वाइड भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं।

एंडगेम में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, बरी लार्सन, क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस जैसे एक्टर्स हैं. ये फिल्म एवेंजर्स सीरीज की आख़िरी फिल्म बताई जा रही है. एंडगेम का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। दुनियाभर के क्रिटिक्स ने फिल्म की सराहना भी की है. फिल्म को क्रिटिक्स ने 5 स्टार दिए. भारत में ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad