9 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 8 May 2019

9 मई राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आपका दिन सुख और आनन्द से व्यतीत होगा। मानसिक एवं सामाजिक वातावरण आपके अनुकूल व्यतीत होगा। वस्त्र-पोषकादि लेने के लिए दिन योग्य है। व्यापार में यातायात लाभ होने की उम्मीद है। आज आपकी यात्रा सफल होगी।

वृषभ राशिफल— आज का दिन आपका थोड़ी अशान्ति एवं मानसिक व्यग्रता के साथ व्यतीत होगा। लाभ की जगह पर व्यय अधिक होने की शंका है। स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करें, हो सकता है ऋतू के अनुनूक खानपान करें। ऋतू के अनुसार सूती वस्त्र-परिधान धारण करें।

मिथुन राशिफल— आज आपका दिन शारीरिक व मानसिक परिस्थिति से सुखमय व्यतीत होगा। आपको आजीविका क्षेत्र से पूर्ण लगाव रहेगा, जो दिनांत वही लगाव लाभ में परिवर्तित होगा। पुराने स्नेहिमित्रों के साथ भूतकाल की यादें ताज़ा होंगी।

कर्क राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ी सावधानियाँ रखकर चलने वाला होगा। आज भाग्य आपके साथ रहेगा एवं यश की प्राप्ति भी होगी। मन साफ रहने से परोपकार एवं धार्मिक कार्यों में उन्नति भी होगी। सार्वजनिक कार्यों में उत्साह रहेगा।

सिंह राशिफल— आज आपका दिन प्रारम्भ से ही नई उम्मीद एवं कुछ नया करने के हौसले के साथ प्रारम्भ होगा। अपने नज़दीकी रिश्तेदारों एवं मित्रों आदि से सहकार व कार्य में मदद की आशा रहेगी। मानसिक प्रकार से पूर्ण शान्ति रहेगी।

कन्या राशिफल— आज आपका दिन सुखद होगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य सफलता के साथ सत्वर पूर्ण करेंगे। जीवनसाथी से आज सुखद एवं खुशनुमा संगोष्ठी भी होगी या पुरानी बातें दोहराएंगे। साझेदार की ओर से आप का मान बढ़ेगा।

तुला राशिफल— आज का दिन आपके लिए मानसिक शान्ति प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। शारीरिक स्फूर्ति के कारण मन में भी व्यवसाय के प्रति अभिरुचि रहेगी एवं कार्य में उत्साह रहेगा। मनोकांक्षाओं की पूर्ति शीघ्र ही मालूम होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टदायक सिद्ध हो सकता है, स्वास्थ्य हीनता हो सकती है या आपके कार्य करने के उत्साह में कमी आएगी। स्वजनों एवं परिचितों से बिना कारण सम्बन्धों में गिरावट आ सकती है।

धनु राशिफल— आज आप वास्तविक स्थिति के बजाय कल्पनाशक्ति में अधिक विचरण करेंगे। मानसिक विचारधारा शुद्ध होगी एवं निराशा की स्थिति में भी सकारात्मक अभिगम अधिक ही रहेगा। सन्तान पक्ष से सहानुभूति का वातावरण मिलेगा।

मकर राशिफल— आज आप अपने बाहुबल, पराक्रम एवं पुरुषार्थ के आधार पर व्यापार को लाभ एवं उन्नति के स्तर पर लाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे। अभ्यास एवं ज्ञान प्राप्ति हेतु भी विचार-विमर्श करेंगे। भाई-बन्धुओं से सम्बन्धों में सुधार होगा।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप अपने रुके हुए कार्य सफलता के साथ पूर्ण करेंगे। आरोग्य उत्तम रहेगा एवं घरेलू रोगों में राहत रहेगी। आपके विरोधी पर आपका विचार ही चलेगा। पारिवारिक तालमेल में वृद्धि होगी। आपका कोई कार्य रुका हुआ है तो पूर्ण होगा।

मीन राशिफल— आज आप यात्रा करने जा रहे हैं या लंबी मुसाफिरी पर जा रहे हैं तो सावधानी रखें या यात्रा को टाल दें। किसी कार्य में मन नहीं लगने से मानसिक व्याकुलता व मन में अशान्ति जैसी स्थिति रहेगी। धन-सम्पत्ति के नकारात्मक विचार अधिक आएंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad