हाथरस। बीती रात्रि को कोतवाली क्षेत्र के चूना वाला डण्डा क्षेत्र में एक बर्तन व्यापारी की फर्म के गोदाम से अज्ञात बदमाश लाखों रूपये कीमत का माल व नगदी चोरी कर ले गये। घटना की खबर से पूरे क्षेत्र में भारी हड़कम्प मच गया है तथा बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। बदमाशों की खोजबीन में कोतवाली पुलिस जुट गई है।बताया जाता है कोतवाली क्षेत्र के चूना वाला डण्डा रोड पर चावड गेट पर टालीवाल धर्मशाला के पास गोविन्द अग्रवाल पुत्र लालता प्रसाद अग्रवाल निवासी चौबे गली गुडिहाई बाजार की बर्तनों की फर्म एल.पी. इन्टर प्राइजेज के नाम से है। बीती रात्रि को फर्म में अज्ञात चोर छत की ओर से दीवार काटकर प्रवेश कर गये और चोरों ने रात भर आराम से दुकान को खंगालते हुए लाखों रूपये कीमत का माल व नगदी को चोरी कर ले गये।घटना की आज सुबह पता चलने पर पूरे क्षेत्र में भारी हड़कम्प मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई तथा सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है जबकि चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई और खोजी कुत्तों के माध्यम से घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है।
घटना की रिपोर्ट हेतु कोतवाली पुलिस को पीडित व्यापारी ने तहरीर दे दी है जिसमें व्यापारी ने यह भी कहा है कि घटना का पुलिस शीघ्र ही खुलासा कराये और रात्रि को गश्त बढ़ाया जाये और उसका परिवार दहशत में है तथा पुलिस गश्त बढे़गी तो उक्त रोड पर महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनायें भी रूकेंगी।
Post Top Ad
Friday, 3 May 2019
बर्तन गोदाम से लाखों की चोरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment