मुंबई पुलिस कंगना के देश वापस लौटने का इंतजार कर रही, भारत वापस लौटने के बाद बयान दर्ज करेगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday 16 May 2019

मुंबई पुलिस कंगना के देश वापस लौटने का इंतजार कर रही, भारत वापस लौटने के बाद बयान दर्ज करेगी

मुंबई. कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। आदित्य पंचोली ने कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी पर आरोप लगाया है कि उन्हें रेप के झूठा केस में फंसाने की धमकी दी है। अब पुलिस कंगना से इस मामले में जल्द ही पूछताछ करेंगी।

मुंबई पुलिस कंगना के देश वापस लौटने का इंतजार कर रही है। भारत वापस लौटने के बाद मुंबई पुलिस कंगना का बयान दर्ज करेगी। बता दें कि कंगना रनौत फिलहाल फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल अटेंड कर रही हैं। वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर रही हैं।

आदित्य पंचोली ने साल 2017 में कंगना रनौत के खिलाफ मानहानी का मुकदमा किया था। आदित्य का कहना है कि इसके बाद कंगना के वकील ने उन्हें रेप में झूठा केस में फंसाने की कोशिश की है। आदित्य ने पुलिस के पास वीडियो भी जमा किया है।

घर आकर दी धमकी
आदित्य पंचोली ने  बातचीत में कहा कि कंगना ने दो इंटरव्यू दिए थे। इन इंटरव्यू में उन्होंने मेरे और मेरी फैमिली के खिलाफ काफी आरोप लगाए हैं। कंगना के ये सभी आरोप झूठे थे। आदित्य कहते हैं कि इसके बाद मैंने और मेरी वाइफ जरीना ने सितंबर 2017 में कंगना और रंगोली के खिलाफ कोर्ट में मानहानी का मुकदमा दर्ज करवाया था।

14 दिसंबर को मुझे रिजवान सिद्दिकी का फोन आता है और वो मुझसे मिलने के लिए कहता है। जनवरी 2019 को रिजवान मेरे घर आए। मैं और मेरी वाइफ उस मीटिंग में थे। उस मीटिंग में वह हमें बड़े अच्छे से धमकी दी कि आप कानून का सहारा लोगे तो हम भी लेंगे। हम आप पर रेप का केस करेंगे।

रिजवान बोले-रंगोली दर्ज करवाएगी केस
ये ऐसा वीडियो है जिसमें पंचोली के वकील आदित्य को धमका रहे हैं। ये वीडियो आदित्य ने पुलिस को भी दिया है। इस वीडियो में कंगना रनौत के वकील रिजवान सिद्दिकी कह रहे हैं कि पंचोली के खिलाफ धारा 376 (रेप) केस दर्ज करवाया जाएगा।

रिजवान के मुताबिक ये कंगना की बहन रंगोली दर्ज करवाएगी। रिजवान के मुताबिक ये केस मी टू से अलग होगा। इस वीडियो में आदित्य पंचोली और जरीना वाहाब की अवाज साफ सुनाई दे रही है। हालांकि, तरुणमित्र इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad