बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका गांधी को दिया नोटिस, तीन दिन के अंदर मांगा जवाब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका गांधी को दिया नोटिस, तीन दिन के अंदर मांगा जवाब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गुरुवार को नोटिस जारी किया। दरअसल, प्रियंका पर चुनाव प्रचार के दौरान बच्चों का इस्तेमाल कर पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बुलवाने का आरोप लगा है। इसके लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

बता दें, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमेठी से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रियंका बच्चों को अपशब्द बोलने को कहती हैं। वह बच्चों को पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने को कहती हैं। आप बच्चों का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए नहीं कर सकते। इससे बच्चे क्या सीखेंगे। मैं सभी सभ्य परिवारों से कहूंगी कि वे अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें।

बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी प्रियंका गांधी पर बच्चों से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बुलवाए हैं। वहीं बीजेपी और स्मृति ईरानी के इन आरोपों पर सफाई देते हुए प्रियंका ने सफाई दी और कहा, ‘मैंने बच्चों को नारे लगाने से मना किया क्योंकि मेरे ख्याल से प्रधानमंत्री के लिए ये सही नहीं है। बीजेपी ने टेप बदल दिया और मेरी रोकने वाली बात को हटा दिया। अब वे लोग आरोप लगा रहे हैं, ये उनकी आदत है। वे सच को तोड़ मरोड़ रहे हैं और मेरा काम सच बोलना है।’

प्रियंका गांधी की इस वायरल वीडियो के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रियंका गांधी से पूछा है कि ये बच्चे कौन हैं और इन्हें यहां पर कौन लाया था। साथ ही ये भी पूछा गया है कि क्या उन्होंने बच्चों से नारे लगवाए थे?

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad