हरपालपुर।हरदोई -कटियारी क्षेत्र के तीन लाख आबादीआवश्यक के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज से लेकर मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का टोटा है। चिलचिलाती गर्मी में यहां भर्ती होने वाले मरीज के तीमारदार हाथ के पंखे का प्रयोग कर रहे हैं जबकि लगे सरकारी पंखे बरसों से खराब हैं। लाखों की कीमत के रखे जनरेटर भी धूल खा रहे हैं।कटियारी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने वाले एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा दयनीय है ।दिन में चलने वाली ओपीडी की शुरुआत 10 बजे से होती है। इसके बाद शाम 2 बजते ही पूरा अस्पताल वार्ड ब्वॉय और संविदा कर्मियों के सहारे हो जाता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को यहां प्राथमिक सुविधाएं भी मुहैया नहीं हो पाती हैं।लाखों की कीमत से बने डॉक्टरों के आवासों पर बरसों से ताला पड़ा है। 2 बजे के बाद यहां कोई भी डॉक्टर रुकना मुनासिब नहीं समझता है जबकि सूबे के मुखिया ने कुछ माह पूर्व एक आदेश जारी किया था कि सभी सरकारी कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर ही निवास करेंगे, लेकिन शासन के आदेशों को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने हवा में ही उड़ा दिया। डॉक्टर रात्रि प्रवास नही करते हैं। ओपीडी 2 बजे खत्म हो जाने के बाद जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर लेते हैं। प्रस्थान आने वाले मरीजों को ज्यादातर बाहर से ही दवाई लेनी पड़ती है। इसके अलावा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की हकीकत सरकार द्वारा मिलने वाली कोई भी सुविधा मरीजों को मय्यसर नहीं हो पा रही है।
Post Top Ad
Tuesday, 7 May 2019
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा हरपालपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment