बच्चों की ये आदते स्नैक्स खाते समय टीवी देखना दे सकता है ये बीमारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 3 May 2019

बच्चों की ये आदते स्नैक्स खाते समय टीवी देखना दे सकता है ये बीमारी

ज्यादातर युवा टीवी पर अपना पंसदीदा कार्यक्रम या फिल्म देखते हुए स्नैक्स का सेवन करते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप भी बिस्तर पर लेटकर टीवी देखते समय स्नैक खाना पसंद करते हैं तो अपनी ये आदत तुरंत बदल डालिए। खासकर किशोरावस्था में टीवी देखते समय स्नैक्स का सेवन करने की आदत गंभीर बीमारियों को दावत दे रही है।

बीमारियों का खतरा रहता है अधिक
शोधकर्ताओं की मानें तो जो युवा टीवी देखते समय स्नैक्स का ज्यादा सेवन करते हैं उनके शरीर में मेटाबोलिक सिंड्रोम का खतरा ज्यादा देखने को मिलता है। यह निष्कर्ष 33,900 किशोरों पर किए गए एक अध्ययन के आधार पर निकाला गया। शोध में पता चला कि मेटाबोलिक सिंड्रोम की वजह से बच्चों में ब्लड प्रेशर बढ़ने, हाई ब्लड शुगर, कमर की चर्बी बढ़ने और कोलेस्ट्रॉल में इजाफे का खतरा बढ़ जाता है।

शोध में कहा गया टीवी देखते समय स्नैक्स खाने के कारण बीमारियों का खतरा इसलिए ज्यादा रहता है क्योंकि टीवी देखने के दौरान खाते वक्त युवा अपनी क्षमता और जरूरत से ज्यादा सेवन कर लेते हैं। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

रक्तचाप ना हो ज्यादा
यूं तो मेटाबॉलिक सिंड्रोम कोई एक बीमारी नहीं है। यह एकसाथ कई बीमारियों के होने की वजह से होता है। ऐसे में सवाधान रहना बेहद जरूरी है। उच्च रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का बढ़ना और अधिक मोटापा, ये सब चीजें मिलकर मेटाबॉलिक सिंड्रोम की वजह बनती हैं।

अगर आपके खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 150 मिग्रा/डेलि है, तो आपको मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने का खतरा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को रहता है। सामान्य व्यक्ति का रक्तचाप 120/80 माना जाता है। यदि यह इस सामान्य स्तर से अधिक हो, तो आपको मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad