पति से झगड़े पर पत्नी ने दो बेटियों सहित केरोसिन डाल लगाई आग, तीनों की मौत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 26 May 2019

पति से झगड़े पर पत्नी ने दो बेटियों सहित केरोसिन डाल लगाई आग, तीनों की मौत

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिला में पति से हुए झगड़े से नाराज पत्नी ने दो बेटियों सहित खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। घटना में मां बेटी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य बेटी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रसूलपुर किदवई गांव निवासी अंजुलता (40) की उसके पति प्रदीप यादव से रविवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे आक्रोशित होकर अंजुलता ने अपनी दो पुत्रियों वंशिका (07) और रिया (13) सहित खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मां अंजुलता व बेटी वंशिका की मौत हो गई जबकि दूसरी बेटी रिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के सात साल के पुत्र केशवराम के अनुसार, मां और पिता के बीच कल रात और आज सुबह झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह पिता के साथ गाय का दूध लेने गया था तभी मां ने घर में रखा केरोसिन खुद पर डालकर आग लगा ली। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad