22 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 21 June 2019

22 जून राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज के दिन आपको वाणिज्य तथा व्यापार में भी आर्थिक लाभ रहेगा। छोटी-मोटी लाभदायक यात्रा हो सकती है। समाज में आपको आधिकाधिक ख्याति की प्राप्ति भी हो सकती है। शारीरिक एवं मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज के दिन आपको यश और आनन्द की प्राप्ति होगी। आज आपको धन का आविर्भाव होगा व आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। अपने परिवार के सदस्यों से भी सुख आपको अधिक मिलेगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आप प्रवास जरूरी न हो तो टाल दें। आपको अधिक जरूरत अपने स्वास्थ्य को निरोगी रखने की होगी। कार्य में सफलता नहीं मिलने से मानसिक अशान्ति रह सकती है। आप महत्वपूर्ण कार्य को स्थगित रखें।

कर्क राशिफल— आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो आज के दिन आप ठहरें, और महत्वपूर्ण कार्य को आखिरी अंजाम न दें। पारिवारिक मनमुटाव के कारण अशान्ति रह सकती है। दैनिक व्यापार में व्यय की सम्भावना रहने से चिन्ता रहेगी।

सिंह राशिफल— आज का पूरा दिन आपका बड़े उत्साह के साथ व्यतीत होगा। वस्त्राभूषण आज आप खरीद पाएंगे। दैनिक व्यवसाय में आर्थिक उपार्जन की इच्छा आपकी परिपूर्ण होने से मानसिक शान्ति बनी रहेगी। रुके हुए कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

कन्या राशिफल— आज आपको थोड़ी निराशा सताएगी तथा हाथ में लिए हुए कार्यों में हानि एवं अपयश की प्राप्ति हो सकती है, थोड़ा संभलकर ही रहें। आय की जगह व्यय का सामना भी हो सकता है। विरोधी पक्ष निर्बल होगा।

तुला राशिफल— आज के दिन यदि आप किसी छोटे-मोटे प्रवास के बारे में सोचे रहे हैं तो अवश्य इच्छा पूर्ण होगी। आपसे छोटे भाई-बहन से आपको अपने महत्त्व के कार्यों में साथ-सहकर मिलेगा। हाथ में लिए हुए कार्य सुसंपन्न होंगे।

वृश्चिक राशिफल— आज के दिन आपको चिन्ता, दुःख एवं भय हो सकता है या अनुभव भी करना पड़ सकता है। यदि आप पहले से अस्वस्थ्य हैं तो सावधानी और भी रखनी होगी। आज आपको अधिक जरूरत अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने की होगी।

धनु राशिफल— आज के दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा एवं संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आपका उधार धन किसी के पास जमा है तो आज थोड़ी सी कार्यवाही से वापस आ सकता है। सुमित्रों से सहकार मिलेगा।

मकर राशिफल— आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जटिल रोगों में राहत मिलेगी। आपके अधिकतर कार्य बिना अड़चन के पूर्ण होंगे। आज आप अपने जीवनसाथी से सर्वाधिक प्रेम एवं सहकार प्राप्त कर पाएंगे।

कुम्भ राशिफल— आज के दिन आप ज्यादा से ज्यादा परोपकारीय सेवा के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी रूचि धार्मिक कृत्यों, दान-पुण्य एवं धर्म तथा संस्थाकीय कार्यों में अग्रसर होगी। सार्वजनिक कार्यों से यश की प्राप्ति होगी।

मीन राशिफल— आपका आरोग्य आज अच्छा रहेगा, आत्मबल आपका साथ देगा, जिससे मानसिक सुख एवं आध्यात्मिक शक्ति में वृद्धि होगी। आपकी अधूरी इच्छा एवं मनोकांक्षा पूर्ण होगी। योग्य श्रम से उचित फल मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad