आपने अब तक यह पढ़ा और सुना होगा कि हमारे शरीर के किस भाग में तिल का होना बहुत शुभ होता है… लेकिन कभी यह जाना है कि शरीर के किस हिस्से में तिल का होना बहुत अशुभ भी होता है?
समुद्रशास्त्र के बारे में आप जानते ही होंगे… यह हथेलियों की रेखाओं, आकृतियों और बनावट से किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में काफी कुछ मालूम कर सकता है। वहीं, इसके अलावा समुद्रशास्त्र में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बने तिल के महत्व के बारे में भी बहुत कुछ बताया गया है। शरीर पर बने तिल के कुछ निशान शुभ होते हैं तो कुछ निशान अशुभ।
आज वेद संसार आपको बताने जा रहै है कि आखीर शरीर के वह कौन से ऐसे हिस्से हैं जहां तिल का होना शुभ नहीं बल्कि अशुभ होता है –
बायीं भौंह पर तिल का निशान
बता दें कि समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस किसी व्यक्ति स्त्री हो या पुरुष… उनके बायीं भौंह पर तिल का निशान बना हुआ है तो यह बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि ऐसे व्यक्तियों को अपने दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गर्दन और कंधे के जोड़ के पास बना तिल
वहीं, जिन व्यक्तियों के गर्दन और कंधे के जोड़ के पास भी तिल बना हुआ होता है वह भी शुभ और फलदायी नहीं होता है। ध्यान रहें कि गर्दन के पीछे तिल का होना बहुत शुभ होता है, लेकिन सामने नहीं। कहते हैं कि गले में स्थित तिल व्यक्ति को दीर्घायु और अच्छी आवाज का मालिक बनाता है।
नाक के बायीं तरफ तिल
अगर किसी व्यक्ति के नाक के बायीं तरफ तिल है तो यह भी बहुत अशुभ है। कहते हैं कि ऐसे में व्यक्ति को किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करना पड़ता है, क्योंकि इन्हें सफलता जल्दी हाथ नहीं लगती है।
कान के पास बना तिल
यही नहीं, कान के पास बना तिल पारिवारिक दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। समुद्रशास्त्र की मानें तो ऐसे व्यक्ति की रुचि पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं दांपत्य जीवन में काफी कम होती है।
दोनों कंधे पर तिल का निशान
दूसरी ओर जिस किसी भी व्यक्ति के दोनों कंधे पर तिल होता है, उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है और इन्हें भी सफलता आसानी से नहीं मिल पाती है।
कलाई पर बना तिल
ऐसी मान्यता है कि अगर किसी की कलाई पर तिल का निशान हो तो यह बहुत अशुभ होता है, क्योंकि यह उस इंसान को जेल की यात्रा करवा सकता है। यही कारण है कि इसे समुद्रशास्त्र में भी बहुत ही अशुभ माना गया है।
पैर की उंगलियों पर तिल का निशान
बताते चलें कि पैर की उंगलियों पर भी तिल का होना बहुत अशुभ सूचक माना गया है। ऐसा व्यक्ति जीवन में अपने विवेक का इस्तेमाल ना के बराबर करता है औऱ हमेशा दूसरों की ही बुद्धि से काम करता है, जो उस व्यक्ति के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है।
No comments:
Post a Comment