नॉनवेज का शौकीन तो हर कोई होता है और लोग उन्हें ज्यादा खाना भी पसंद करते हैं। हालांकि, भारत में बिकने वाले मुर्गों के दाम काफी सस्ते होते हैं जिसे हर कोई आसानी से खरीद सकता हैं। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि मुर्गा ही नहीं बल्कि एक मुर्गे का अंडा भी इतना मेहंगा हो सकता है जिसे आम आदमी तो कभी सपने में भी खरीदने का सोच नहीं सकता है।
जी हां, एक ऐसा भी चिकन (मुर्गा) भी हैं जिसकी कीमत सुनकर आपके पसीने छुट जाएंगे। हम बात कर रहे हैं आयाम सेमेनी की एक दुर्लभ प्रजाति चिकन की जो इंडोनेशिया में पायी जाती है। ये चिकन दिखने में तो आम चिकन जैसा है लेकिन इसका काला रंग इसे और भी खुबसुरत और दुर्लभ बनाता है।
काले रंग के इस चिकन प्रजाति की कीमत इंडोनेशिया में लगभग $50 से $2500 के बीच बताई जा रही है, जो भारत के करंसी के मुताबिक करीब 1 लाख 70 हजार है। वो भी इसलिए क्योंकि इस ये प्राजाति दुनिया के किसी कोने में देखने को नहीं मिलती है। इस चिकन (मुर्गा) की खास बात यह है कि ये दिखने में काला है साथ ही इसके पैरों के नाखुनों से लेकर इसका चीभ भी काला है सिर्फ इसके खून को छोड़कर।
माना जाता है कि इनके काले रंग कि वजह है fibromelanosis नाम की एक आनुवंशिक कंडिशन। इनके मंहेगेपन कि वजह से मुर्गे कि इस प्रजाति को पोट्री फार्म कि लंबरगिनी भी कहा जाता है या फिर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी। वैसे तो इस मुर्गे कि कीमत लाखों में है लेकिन लोग इसे खरीदने से पहले दस बार सोचते हैं क्योंकि इस प्राजाति को खरीदनें पर आपकी मेहनत से इक्कठा हुई जमापूंजी एक झटके में खत्म हो सकती है।
No comments:
Post a Comment