खाने के बाद ना करें ये काम, इम्यून सिस्टम हो जाता है खराब और हो जाती है सेहद खराब | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 10 June 2019

खाने के बाद ना करें ये काम, इम्यून सिस्टम हो जाता है खराब और हो जाती है सेहद खराब

शरीर के सेहतमंद रखने के लिए पौष्टिक आहार का होना बहुत जरूरी होता हैं और इसी के साथ ही उसका पचना भी बेहद आवश्यक होता हैं। भोजन के पूर्ण पाचन से ही शरीर को पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति हो पाती हैं। इसलिए खाना खाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। क्योंकि भोजन के बाद की गई गलतियां आपके इम्यून सिस्टम को खराब करती हैं। इसलिए इन्हें जानकार इनसे बचने में ही भलाई हैं। तो आइये जानते हैं इन गलतियों के बारे में।

धूम्रपान ना करें

सिगरेट, बीड़ी का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है यह तो हम सभी जानते हैं। मगर क्या आपको पता है कि खाना खाने के बाद धूम्रपान करने से गैस्ट्रिक और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

फल ना खाएं

खाना खाने के बाद या साथ में फल ना खाएं। अगर आप खाने के साथ फल खाते हैं तो वह अमाशय में अटक जाता है जिससे यह सही समय पर आंतों तक नहीं पहुंच पाता। इससे पाचन संबंधि समस्याएं होने लगती है इसलिए यह सलाह दी जाती है कि खाना खाने के कम-से-कम एक घंटे पहले या एक घंटे बाद ही फल खाएं।

Health tips,mistakes,after eating,immune system bad,good immune system ,हेल्थ टिप्स, खाने के बाद की गलतिया , पाचन तन्त्र को नुकसान, अच्छा इम्यून सिस्टम

भूल के भी चाय ना पिएं

भूल कर भी खाना खाने के बाद चाय ना पिएं। चाय की पत्तियों में एसिड की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। खाना खाने के बाद चाय पीने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद पिएं।

नहाएं नहीं

बड़े बजुर्गों को आप ने अक्सर कहते सुना होगा कि खाना खाने के बाद नहाएं नहीं। खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से हाथों-पैरो और शरीर में खून का प्रवाह बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसी कारण से डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर हो जाता है।

Health tips,mistakes,after eating,immune system bad,good immune system ,हेल्थ टिप्स, खाने के बाद की गलतिया , पाचन तन्त्र को नुकसान, अच्छा इम्यून सिस्टम

वॉक के लिए ना जाएं

सुबह और शाम की सैर करना बहुत फायदेमंद होती है लेकिन खाने के बाद तुरंत बाद वॉक करने से हैल्थ पर गलत असर पड़ता है। इससे पाचन संबंधित समस्याएं होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

तुरंत ना सोएं

खाना खाने के कम से कम आधे घंटे के बाद सोना चाहिए। जो लोग खाने के तुरंत बाद सोने के लिए चले जाते है उनको पेट गैस और आंत में इन्फेक्शन से संबंधित परेशानियां हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad