ब्यूरोक्रेसी में बदलाव: पूर्व होम सेक्रेटरी महर्षि CAG और सुनील अरोड़ा EC बने | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 31 August 2017

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव: पूर्व होम सेक्रेटरी महर्षि CAG और सुनील अरोड़ा EC बने

नई दिल्ली सरकार ने गुरुवार को ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव किए। करीब 17 IAS ऑफिसर्स को सरकार के डिपार्टमेंट्स में अप्वाइंट किया गया है। पूर्व ब्यूरोक्रेट सुनील अरोड़ा को इलेक्शन कमिश्नर और पूर्व होम सेक्रेटरी राजीव महर्षि को नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) अप्वाइंट किया गया है। इसके अलावा अनीता करवाल को CBSE का चेयरपर्सन बनाया गया है। कहांकहां बदलाव हुए सुनील अरोड़ा पूर्व ब्यूरोक्रेट हैं। चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) नसीम जैदी के 6 जुलाई को रिटायर होने के बाद अचल कुमार ज्योति को CEC अप्वाइंट किया गया था। इसके बाद पोल पैनल में एक जगह खाली थी जिस पर सुनील अरोड़ा को अप्वाइंट किया गया है। एक और इलेक्शन कमिश्नर ओम प्रकाश रावत हैं। 61 वर्षीय अरोड़ा इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग और मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट में सेक्रेटरी रह चुके हैं। वे राजस्थान कैडर के 1980 बैच के IAS हैं। राजीव कुमार सीनियर ब्यूरोक्रेट हैं। डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस का सेक्रेटरी अप्वाइंट किया गया है। अनीता करवाल गुजरात कैडर की IAS अफसर हैं। CBSE की चेयरपर्सन बनाई गई हैं। राजेश कुमार CBSE के चेयरपर्सन थे। झारखंड कैडर के 1984 बैच के IAS अफसर हैं। अब नेशनल स्किल डेवलपमेंट एजेंसी के डायरेक्टर की पोस्ट संभालेंगे। DainikBhaskarcom इस खबर को अपडेट करता रहेगा

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad